गांव में नशे का सामान बेचने ग्रामीणों को धमकाकर मारपीट पर आमादा की शिकायत पर अर्जुनी पुलिस की सख्त कार्यवाही

SHARE:

गांव में नशे का सामान बेचने ग्रामीणों को धमकाकर मारपीट पर आमादा की शिकायत पर अर्जुनी पुलिस की सख्त कार्यवाही

पुलिस ने की तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी, किया गया आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी आरोपी के विरुद्ध नशीली पदार्थ बेचने की शिकायत

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम परसुली में नशे का सामान बेचने की शिकायत एवं ग्रामीणों के साथ विवाद कर शांति भंग करने की स्थिति निर्मित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

 ग्राम परसुली निवासी करण कुमार डहरिया, उम्र 22 वर्ष के द्वारा गांव में नशे का सामान बेचने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा उसे समझाने का प्रयास किए जाने पर उसके द्वारा विवाद किया गया। 

मामले की शिकायत थाना अर्जुनी में प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2026 को ग्राम परसुली पहुंचकर शिकायतकर्ताओं एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही थी।

इसी दौरान शिकायतकर्ताओं को देखकर आरोपी करण कुमार डहरिया उत्तेजित हो गया तथा “मेरे खिलाफ थाना अर्जुनी में शिकायत क्यों किए हो” कहते हुए शिकायतकर्ता तोमेश्वर निषाद एवं धनवा राम महिलांगे के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लगातार उग्र होकर दोनों व्यक्तियों के साथ मारपीट करने की स्थिति में बना रहा।

आरोपी के इस आचरण से मौके पर शांति भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण आशंका उत्पन्न हो गई थी। स्थिति को देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गईसाथ ही धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी भी ली गई, जिसमें तत्काल कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। हालांकि, नशे का सामान बेचने संबंधी लगातार प्राप्त शिकायतों एवं मौके पर आरोपी द्वारा उत्पन्न की गई अशांति की स्थिति को देखते हुए वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है

 

धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार, सार्वजनिक शांति भंग करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा शिकायतों की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 ▪️धमतरी पुलिस की अपील नशे के अवैध कारोबार अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें