मगरलोड में साहित्य और रेडियो श्रोताओं का महासंगम 24 को; मुख्य अतिथि होंगे कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा

SHARE:

मगरलोड में साहित्य और रेडियो श्रोताओं का महासंगम 24 को; मुख्य अतिथि होंगे कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा

आकाशवाणी रायपुर के सहायक केंद्र निदेशक महेंद्र कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल

टोमन लाल सिन्हा 

मगरलोड (धमतरी) – अंचल की प्रतिष्ठित संस्था ‘संगम साहित्य समिति एवं सांस्कृतिक समिति, मगरलोड’ के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर को भव्य 30वां वार्षिक महोत्सव, ‘संगम सम्मान समारोह’ और ‘संगम रेडियो श्रोता समूह मगरलोड’ के नामकरण अनुमोदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि धमतरी जिला प्रभारी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी रायपुर के सहायक केंद्र निदेशक महेंद्र कुमार साहू शिरकत करेंगे।

रेडियो श्रोताओं से उपस्थिति की अपील

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार एवं सक्रिय रेडियो श्रोता पूनूराम साहू ‘राज’ ने बताया कि यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और रेडियो श्रोताओं को एक मंच पर लाने का एक अनूठा प्रयास है।

उन्होंने धमतरी, कुरुद, सिर्री, गातापार, नवापारा, कुटेना, पांडुका, फुलझर, घटारानी, सौंग, गिरौद, कुल्हाड़ीकोट, तेंदूभाठा, मगरलोड और भैंसमूड़ी सहित आसपास के समस्त ग्रामों के रेडियो श्रोताओं, साहित्यकारों एवं कला प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है। पूनूराम साहू ने सभी से 24 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की विनम्र अपील की है

trfgcvkj.blkjhgfd
3
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें