ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ धमतरी यातायात पुलिस का सघन अभियान: 03 नशे में वाहन चलाते मिले, वाहन जब्त कर न्यायालयीन कार्यवाही

SHARE:

ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ धमतरी यातायात पुलिस का सघन अभियान: 03 नशे में वाहन चलाते मिले, वाहन जब्त कर न्यायालयीन कार्यवाही

यात्री वाहनों की सुरक्षा पर विशेष फोकस: अर्जुनी मोड़ पर 145 ऑटो-ई रिक्शा की जांच, 22 वाहनों पर चालानी कार्यवाही

एसपी धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर यातायात पुलिस की सख्ती: ब्रेथ एनालाइजर से जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी,श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन जांच, जागरूकता एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में यातायात प्रभारी खेमराज साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा नया बस स्टैंड एवं अर्जुनी मोड़ क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों की जांच की गई तथा वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से एल्कोहल जांच की गई।

नया बस स्टैंड में जांच के दौरान 01 ई-रिक्शा चालक एवं 02 मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। यातायात पुलिस द्वारा तत्काल तीनों वाहनों को जब्त कर संबंधित चालकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

▪️अर्जुनी मोड़ पर 145 ऑटो-ई रिक्शा की जांच

यातायात पुलिस द्वारा अर्जुनी मोड़ के पास लगभग 145 ऑटो एवं ई-रिक्शा की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पालन आदि देखा गया। 22 ऑटो-ई रिक्शा में विभिन्न कमियां पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई, जबकि 04 ऑटो-ई रिक्शा के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, वाहन की फिटनेस एवं अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी गई।

▪️इस वर्ष अब तक 391 शराबी चालकों पर न्यायालयीन कार्यवाही

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए धमतरी यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अब तक कुल 391 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं।

धमतरी यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब के नशे में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। विशेष रूप से ऑटो एवं ई-रिक्शा जैसे यात्री वाहनों के चालकों की जिम्मेदारी अधिक है, क्योंकि इनमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक सफर करते हैं।

 धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी यातायात पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन के आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों को दुरुस्त रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सघन वाहन जांच एवं ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें