धमतरी पुलिस की अनूठी पहल शिक्षक सम्मान के साथ गूंजा ‘साइबर सुरक्षा’ का संदेश

SHARE:

धमतरी पुलिस की अनूठी पहल शिक्षक सम्मान के साथ गूंजा ‘साइबर सुरक्षा’ का संदेश

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने शिक्षकों को बनाया साइबर मितानी”

मैं साइबर जागरूक हूँ” सेल्फी अभियान से जुड़े सैकड़ों शिक्षक और विद्यार्थी,

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 5सितंबर को चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत आज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर धमतरी पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और प्रभावी पहल की। पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में आमातालाब स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक सम्मान एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस कप्तान ने राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का शॉल और श्रीफल से सम्मान करते हुए उन्हें समाज में साइबर सुरक्षा का ब्रांड एंबेसडर (सहभागी) बनने का आह्वान किया।

सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का एकमात्र हथियार

समारोह को संबोधित करते हुए एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने कहा कि आज के डिजिटल युग में अपराधी नए-नए पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों को सचेत करते हुए कहा कि केवल सतर्कता और सही जानकारी के माध्यम से ही साइबर अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपनी कक्षाओं और समाज में बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट यूसेज के प्रति जागरूक करें।

खोला ठगी के तौर-तरीकों का राज

कार्यक्रम में मौजूद डीएसपी (साइबर) भानू प्रताप चंद्राकर ने डिजिटल फ्रॉड की बारीकियों को बेहद सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक्स, फर्जी केवाईसी (KYC), बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, ओटीपी (OTP) और यूपीआई (UPI) फ्रॉड के साथ-साथ खतरनाक एपीके (APK) फाइलों के माध्यम से होने वाली हैकिंग के लाइव उदाहरण दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बैंकिंग से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी कभी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

‘मैं साइबर जागरूक हूँ’ सेल्फी का रहा भारी क्रेज

इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा तैयार किए गए विशेष “मैं साइबर जागरूक हूँ” और “एक सेल्फी श्रीमान के साथ” सेल्फी पॉइंट पर भारी उत्साह देखा गया। शिक्षकों, प्राचार्यों और सैकड़ों विद्यार्थियों ने इस पॉइंट पर सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर डिजिटल सुरक्षा की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम में डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर, साइबर प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत साहू, उपनिरीक्षक बी.आर. सिन्हा समेत पूरी पुलिस साइबर टीम, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। धमतरी पुलिस ने अंत में नारा बुलंद किया— “धमतरी पुलिस – सतर्क रहें, जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।”

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें