बस्तर दशहरा में पद यात्री व श्रृद्धालुओं के आवागमन के समय सड़क यातायात सुरक्षा को लेकर बस्तर पुलिस अलर्ट
नवरात्र पर्व पर बस्तर पुलिस ने ट्रक व ऑटो चालकों को यातायात के नियमों की दी महत्वपूर्ण जानकारी
टोमन लाल सिन्हा
बस्तर जगदलपुर की खास रिपोर्ट – आज पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण बस्तर जिला में सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं बचाव हेतु संपूर्ण जिला में लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।
दिनांक 22 सितंबर से नवरात्र पर्व आरंभ हो रही है , जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालुगण , मां दंतेश्वरी की दर्शन करने जिला बस्तर अंतर्गत विभिन्न मार्गों से पैदल यात्रा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचते हैं।
श्रद्धालु गण,जगदलपुर से गीदम दंतेवाड़ा मार्ग एवं अन्य मार्ग पर सुरक्षित आवागमन कर सकें।
इसी के मद्देनजर आज दिनांक 20/9/2025 को बस्तर परिवहन संघ के सभागार जगदलपुर एवं झाडेश्वर समिति नगर नार में ट्रक मालिक एवं चालकों को तथा बस स्टैंड जगदलपुर में ऑटो चालकों को यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश व जानकारी दिए गए कि, सड़क पर चल रहे श्रद्धालु एवं पद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन नियंत्रित गति में चलाएं,ओवर स्पीड,एवं ओवर टेक करने से बचें, वाहन चलाते समय शराब या अन्य नशा का सेवन न करें।
थकान या निंद की स्थिति में वाहन को सुरक्षित स्थान में पार्क कर विश्राम करें,सड़कों पर व सड़क के किनारे वाहन न खड़ा करें, वाहन की सभी प्रकार की लाइट चालू हालत में हो,
रात्रि में यथासंभव हो पदयात्री श्रद्धालु मार्ग पर परिवहन रोक कर सुबह में ही आवागमन करें। वाहन चलाते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। आदि महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी आज 20 सितंबर 2025 को
उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग ,Asi राजकुमार आडील, ASI यतेन्द्र देवांगन यातायात द्वार दी गई ।
उक्त कार्यक्रम में ट्रक मालिक एवं *ट्रक चालक कुल संख्या 300 एवं ऑटो के चालक संख्या 100 लोगो के साथ ही परिवहन संघ के पदाधिकारी एवं यातायात के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने ट्रक एवं अन्य वाहन चालकों व पद यात्रियों से अपील की है कि सड़क पर आवागमन करते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
ऐसे पदयात्री एवं श्रद्धालुगण जो मां दंतेश्वरी की दर्शन करने दंतेवाड़ा जाने वाले हैं वे विशेष रूप से मार्ग में चलते समय सड़क के बाएं किनारे से होकर चलें, ।
सड़क पर बैठकर विश्राम करने से बचें ,बल्कि सुरक्षित जगह व कैंप पर ही रात्रि में विश्राम करें।
पद यात्री को सफर के दरम्यान सड़क या अन्य सुरक्षा हेतु पुलिस या अन्य सहायता की जरूरत पड़े तो , पुलिस पेट्रोलिंग वाहन या आपातकालीन नंबर का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें ।