chhattisgarh samay news

“रक्तदान महादान” : यशवंत राव मेघावाले कॉलेज में युवाओं ने दिखाई सेवा की मिसाल

 “रक्तदान महादान” : यशवंत राव मेघावाले कॉलेज में युवाओं ने दिखाई सेवा की मिसाल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में आज प्राचार्य डॉ प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस प्रभारी श्रीमती दिव्या देवांगन एवं एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रमा चंद्राकर एवं डॉ. सुशीला साहू के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा, मानवता और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था।

रक्तदान शिविर में कॉलेज के उत्साही विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं में ठाकुर राम, थामेश, चित्तसेन, कैलाश, नार्गिस और ज्योति जैसे विद्यार्थियों ने साहस और सेवा-भाव का परिचय देते हुए रक्तदान किया। इनके इस योगदान की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस समिति के सदस्यों और एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं की पूरी सहायता की तथा रक्तदान के महत्त्व और स्वास्थ्य लाभ के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ प्रभा वेरुलकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समाज के हित में इस पुनीत कार्य में सहभागी होना चाहिए। युवाओं का यह उत्साह मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

शिविर के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों, स्वयंसेवकों और चिकित्सा दल का विशेष योगदान रहा। इस पहल ने कॉलेज परिसर में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों का संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉक्टर घनश्याम देवांगन, कौसलेश कुमार ध्रुव, डॉ. यशोदा साहू, दीपक कश्यप, डॉ. विनोद कुमार, नीरज साहू, अनीता साहू, सुषमा टंडन, डॉ.टामन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे 

 

 

 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज