chhattisgarh samay news

यशवंत राव मेघावाले महाविद्यालय, मगरलोड में सांसद खेल महोत्सव का धमाकेदार आयोजन

यशवंत राव मेघावाले महाविद्यालय, मगरलोड में सांसद खेल महोत्सव का धमाकेदार आयोजन 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड, — खेल भावना और जोश का अद्भुत संगम शुक्रवार को यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड के खेल मैदान में देखने को मिला, जहाँ प्राचार्या डॉ. प्रभा वेरूलकर के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल छाया रहा।

100 मीटर दौड़ में कन्या वर्ग में हितेश्वरी साहू ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि योगिता कंवर ने दमदार मुकाबले में द्वितीय स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग में ढालसिंग ने प्रथम स्थान जीता, जबकि नुकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में उड़े युवा खिलाड़ी

कन्या वर्ग में योगिता कंवर ने शानदार छलांग लगाते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया। और वासिनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

बालक वर्ग में योगेश ने प्रथम स्थान और रघुवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. प्रभा वेरूलकर ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ न केवल शारीरिक क्षमता को निखारती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करती हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम देवांगन ,श्री कौसलेश कुमार ध्रुव, डॉ. यशोदा साहू, सुश्री निरूपा साहू, श्रीमती दिव्या देवांगन, डॉ. रमा चंद्राकर, श्री दीपक कश्यप, श्री विनोद कुमार, श्रीमती अनीता साहू ,श्रीमती सुशीला साहू, श्री नीरज साहू, सुश्री सुषमा टंडन, डॉ टामन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे !

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज