chhattisgarh samay news

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली छोटी में निशुल्क साइकिल वितरण 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली छोटी में निशुल्क साइकिल वितरण 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली छोटी में 26 सितम्बर दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 30 पात्र बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम करेली छोटी के सरपंच डॉ परमेश्वर साहू जी और विधायक प्रतिनिधि प्रेमाराम साहू जी थे। उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से छात्राओं का विद्यालय तक आने जाने का समय और परिश्रम दोनों की बचत होगी तथा उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी । इस कार्यक्रम में उपस्थित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य सुकलाल प्रजापति जी , प्राचार्य श्री एन के साहू ने साइकिल प्राप्त किये सभी बच्चों को बधाई दी । कार्यक्रम में व्याख्याता वाय के बनपेला, आर अग्रवाल , एम एस कपूर , एन आर मोहिते, जे के नाग, डी के बंजारे , जी आर निषाद , एल एन साहू , के के तंबोली , विज्ञान सहायक शिक्षक उमेश्वर साहू , वोमिका सेन एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रभारी एकता प्रजापति , केके धृतलहरे, सत्यवती नेताम , धरम नेताम, चिंता राम साहू उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज