chhattisgarh samay news

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में होगा 60 वर्षों के पूर्व विद्यार्थियों का महामिलन

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में होगा 60 वर्षों के पूर्व विद्यार्थियों का महामिलन

1965 से संचालित है यह मगरलोड का विद्यालय, इस विद्यालय के कई विद्यार्थी देश विदेश के शासकीय व प्राइवेट सेक्टर में बड़े बड़े पदों पर सेवा दे रहे हैं

विद्यालय में पढकर निकले उम्रदराज छात्र छात्राएं नाती पोते वाले हो गए हैं

यहाँ के कई शिक्षक व विद्यार्थी स्वर्ग सिधार गए हैं. उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी

पिछले कई साल के विद्यार्थीयो द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अपने विद्यालय को सहयोग राशि, तथा जरूरत की सामग्री जैसे प्रोजेक्टर, वाटर कूलर,पंखे, ट्यूब लाइट, ग्रास कटर मशीन, साउंड सिस्टम, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट देने की तैयारी कर चूके हैं.

 टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में 26 अक्टूबर को पूर्व विद्यार्थियों का महासम्मेलन रखा गया है. जब छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है 

तब मगरलोड का यह विद्यालय 60 साल पूरा कर लिया है. सन 1965 से संचालित यह विद्यालय लम्बे समय से अंचल का प्रमुख शिक्षा केंद्र रहा है. 

यहाँ से लगभग साढ़े आठ हजार छात्र छात्राएं पढ़ कर निकल चूके हैं. कई विद्यार्थी देश विदेश के शासकीय व प्राइवेट सेक्टर में बड़े बड़े पदों पर सेवा दे रहे हैं.

ज्ञानार्थ आइए और सेवार्थ जाइये के सूत्र उक्ति को चरितार्थ करते छात्र छात्राएं विद्यालय से निकलने के बाद अपने सहपाठियों से मिल नहीं पाते हैं लेकिन यादों का खजाना सबके दिलों में रहता है.

कोई भी व्यक्ति अपने स्कूल के दिनों को नहीं भूलता है.इन्हीं भूली बिसरी यादों को ताज़ा करने व जिंदगी के भगामभाग के बीच अपने पुराने मित्रों से मिलकर बचपन में लौटने का एहसास कराने के लिए यह महामिलन कार्यक्रम रखा गया है.

इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. जिसके जरिये देश विदेश में बिखरे हुए विद्यार्थियों तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाई जा रही है.

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को गूगल फार्म भरवाया जा रहा है.विद्यालय को व्यय भार से बचाने के लिए मात्र 500 रूपये पंजीयन शुल्क तय किया है.निर्धारित सहयोग राशि के साथ पंजीकृत विद्यार्थी ही इस कार्यक्रम में भाग ले पाएंगे. जिसके लिए परिचय पत्र भी जारी किया जा रहा है.

चाय नास्ता,व भोजन के साथ सभी नामांकित विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया जाएगा. पूर्व विद्यार्थियों ने अपने समय के शिक्षकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है.ताकि जिन शिक्षकों के दिए ज्ञान से जीवन में सफलता मिली है उनके प्रति सामूहिक कृतज्ञता ज्ञापित किया जा सके.

 

कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है. इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में पंजीयन किया जा रहा है. विद्यालय में पढकर निकले उम्रदराज छात्र छात्राएं नाती पोते वाले हो गए हैं.मगर इस आयोजन में आने के लिए काफ़ी उत्सुक हैं. अपने बचपन को फिर से देखने का अवसर माना जा रहा है. यहाँ के कई शिक्षक व विद्यार्थी स्वर्ग सिधार गए हैं. उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया जाएगा.आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व छात्र संगठन, वर्तमान शिक्षक स्टॉफ और शाला विकास विकास समिति कमर कसे हुए हैं. कई सत्र के विद्यार्थी अपने साथियों के साथ मिलकर अपने विद्यालय को सहयोग राशि, तथा जरूरत की सामग्री जैसे प्रोजेक्टर, वाटर कूलर,पंखे, ट्यूब लाइट, ग्रास कटर मशीन, साउंड सिस्टम, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट देने की तैयारी कर चूके हैं.

  इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर को आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल को धमतरी भेजा गया था. कलेक्टर के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी आमंत्रित किया गया है.
कार्यक्रम की व्यवस्थित रूपरेखा तैयार करने के लिए विद्यालय में एक बड़ी बैठक 04 अक्टूबर को 11 रखी गई है. यह जानकारी संस्था के प्राचार्य ए. आर. साहू ने दी है.
Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज