chhattisgarh samay news

यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

कार्यक्रम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, वज्रासन, तितली आसन, सूर्य नमस्कार, ध्यान तथा अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड में प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसके अनुरूप विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः योग एवं प्राणायाम सत्र के साथ किया गया।
योग अभ्यास का संचालन भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री निरूपा साहू द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, वज्रासन, तितली आसन, सूर्य नमस्कार, ध्यान तथा अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
सुश्री निरूपा साहू ने योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति प्राप्त कर मानसिक संतुलन एवं एकाग्रता को बढ़ा सकता है। उन्होंने प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। योग को वर्तमान समय में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए योग को नियमित रूप से अपनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को योग के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी इसके प्रति जनजागरण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम देवांगन, कौशलेश कुमार ध्रुव, डॉ. यशोदा साहू, सुश्री निरूपा साहू, श्रीमती दिव्या देवांगन, डॉ. रमा देवी, कार्यालयीन कर्मचारी पीयूष वाही, धीरेंद्र नागवंशी, श्रीमती भामिनी कश्यप, श्रीमती हूलासिनी कश्यप, खोमेश साहू, श्रीमती मोगरा साहू, विजय सिन्हा, हरि साहू, हीरामन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक युवराज सोनी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज