chhattisgarh samay news

नारी खट्टी पुल पर दिनदहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या कौन है हत्यारा पुलिस जांच में जुटी, हत्या कर आरोपी फरार

नारी खट्टी पुल पर दिनदहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या कौन है हत्यारा पुलिस जांच में जुटी, हत्या कर आरोपी फरार

कुरूद,मगरलोड करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में दहशत का माहौल

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मगरलोड मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नारी खट्टी पुलिया पर एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई जिससे कुरूद,मगरलोड, करेली बड़ी क्षेत्र में दहशत का माहौल है अभी हत्या किसने की हत्या करने के बाद हत्यारा वहां से फरार हो गया है

 कुरूद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारी के खट्टी पुल के पास बुधवार सुबह हुई इस हृदय विदारक हत्या से पूरे क्षेत्र मे दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीरज उर्फ राजा साहू (27 वर्ष), पिता खुमान साहू, निवासी कुंडेल (मेघा) के रूप पहचानी जा रही है 

बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात हमलावर ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के गले पर कई गहरे वार किए गए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही करेली बड़ी चौकी से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घटना की तस्दीक करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रहे हैं साथ ही तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाने की बात कर रहे हैं। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच और खोजबीन किया जा सकता है।

दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या से ग्राम नारी एवं मगरलोड करेली बड़ी आसपास के क्षेत्र में भय और आम नागरिकों में काफी आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। फिलहाल हत्या के पीछे का क्या कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है मृतक नीरज अपने पिकअप से चावल धान खरीदी बिक्री का व्यवसाय करता था बहुत ही सीधासाधा व्यक्ति था 

इस दिनदहाड़े हत्या की घटना ने सभी को झकझोर कर दिया बताया जा रहा है कि इस पुलिया के पास में जब से शराब की दुकान खुली है तभी से लुटेरे बदमाश लोग सुनसान इलाका जानकर घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज