नाग सर्प मारने वाले घूम रहे हैं बेखौफ़,वन विभाग सुस्त – मारने वाले चुस्त
धमतरी/मगरलोड – नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 6 में नाग सर्प को मारने से आसपास के लोगों में आक्रोश पनप रहा है नाग़ सर्प को मार कर लोग बेखौफ घूम रहे हैं वहीं वन विभाग मृत नाग सर्प को लेकर पंचनामा करने के बाद मृत नाग को अपने कब्जे में लेकर मामला शांत कर चुप बैठ गए हैं
मगरलोड सर्कल के डिप्टी रेंजर प्रेमलाल लहरे ने बताया कि हम कार्रवाई करने के लिए सक्षम है लेकिन वहां कोई सर्प को मारने वाले का नाम नहीं बता रहा है ना है कोई अधिकृत बयान नहीं दे रहा है वहीं नाग सर्प को मारने से मोहल्ले में लोगों में नाराजगी फूट रही है
नगर की प्रतिष्ठित व्यक्ति रवि कुमार निर्वाण सहित कई लोगों ने नाग सर्प को मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है
नाग सर्प को मारने की जानकारी वन मंडल अधिकारी धमतरी कृष्ण जाधव एवं रेंजर उत्तर सिंग़पुर मोहदी पंचराम साहू एवं वन विभाग के कर्मचारियों को दे दी गई है सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई है डिप्टी रेंजर प्रेमलाल लहरे ने बताया कि हम आरोपी की पता लगा रहे हैं जानकारी के बाद कारवाही की जाएगी
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




