chhattisgarh samay news

प्रभावी विवेचना एवं पैरवी से पीड़िता को मिला न्याय,धमतरी पुलिस द्वारा POCSO प्रकरण में आरोपी को दिलाई को आजीवन कारावास की सजा

प्रभावी विवेचना एवं पैरवी से पीड़िता को मिला न्याय,धमतरी पुलिस द्वारा POCSO प्रकरण में आरोपी को दिलाई को आजीवन कारावास की सजा

बाल अपराध के मामलों में धमतरी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही”: POCSO एक्ट के प्रकरण में आरोपी को मान. न्यायालय से मिला कठोर दंड

“नाबालिगों के विरुद्ध अपराध पर जीरो टॉलरेंस”: उत्कृष्ट विवेचना के लिए एसपी धमतरी करेंगी उप निरीक्षक मानिकपुरी को पुरस्कृत

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अपराध क्र. 311/ 2025 धारा 65(2), 351(2) बीएनएस, धारा 06 POCSO एक्ट के प्रकरण में आरोपी सुनील उर्फ चोवाराम उर्फ सुमीत डहरे को मान. न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है। प्रकरण में आरोपी सुनील उर्फ चोवाराम उर्फ सुमीत डहरे को दोषसिद्ध पाए जाने पर न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक श्रीमती सरिता मानिकपुरी द्वारा की गई थी। उनके द्वारा प्रकरण में साक्ष्यों का संकलन, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना को प्रभावी ढंग से पूर्ण किया गया, जिसके फलस्वरूप 

आरोपी का नाम सुनील उर्फ चोवाराम उर्फ सुमीत डहरे पिता स्व. लक्ष्मी नारायण डहरे, उम्र 37 वर्ष, निवासी- दानीटोला,धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला- धमतरी (छ.ग.) को न्यायालय से सजा दिलाने में सफलता मिली।

बाल अपराधों के प्रति धमतरी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के साथ-साथ पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय द्वारा उप निरीक्षक श्रीमती सरिता मानिकपुरी को सेवा पुस्तिका में ईनाम देकर किया जायेगा पुरस्कृत।

धमतरी पुलिस का संदेश – बाल अपराध के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, पीड़ित को न्याय और दोषियों को दंड दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज