खंडहर कांग्रेस भवन निर्माण स्थल पर फहराया गया तिरंगा झंडा
20 सालों से खंडहर कांग्रेस भवन निर्माण स्थल में विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण ने किया ध्वजारोहण
धमतरी/मगरलोड – नगर पंचायत मगरलोड स्थित खंडहर के रूप में पिछले 20 सालों से कांग्रेस भवन निर्माण स्थल पर विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आत्मानंद स्कूल के अध्यक्ष राखी साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू साहू पूर्व पार्षद देवेंद्र साहू महमूद खान कन्या स्कूल के अध्यक्ष मोहन चक्रधारी वर्तमान पार्षद सभापति खिलावन साहू सरजू साहू जोन अध्यक्ष जगमोहन साहू लता साहू, सरजू साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे
ध्वजारोहण प्रसाद कांग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण ने कहा की आजादी हमारे पूर्वजों की बलिदान से यह मिली है जिसे हमें भारत की अखंडता को बनाए रखना चाहिए उन्होंने कहा कि आज भी हमें आजादी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जब तक यह देश के गरीब मजदूर जवान उच्च शिक्षित नहीं होंगे तब तक इस देश को खोखला करने में कुछ लोग लगे हुए हैं हमें पूर्ण आजाद पाने के लिए जन-जन में शिक्षा का संचार होना चाहिए शिक्षा एक ऐसी अस्त्र है जिससे हम पूर्ण आजादी की ओर जा सकते हैं उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित की







