एसपी धमतरी के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी नगरी ने शासकीय महाविद्यालय छिपली के छात्र एवं छात्राओं को किया जागरूक

SHARE:

एसपी धमतरी के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी नगरी ने शासकीय महाविद्यालय छिपली के छात्र- छात्राओं को किया जागरूक

साइबर फ्रॉड से बचाव, नवीन कानून, नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

युवा पीढ़ी को अपराध से दूर रखने और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए धमतरी पुलिस की जागरूकता पहल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में थाना प्रभारी नगरी द्वारा शासकीय महाविद्यालय छिपली में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें साइबर अपराध, नवीन कानून, नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

▪️साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की समझाइश दी गई। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, OTP, UPI फ्रॉड, QR कोड के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के जरिए ठगी तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर की जाने वाली धोखाधड़ी के संबंध में विस्तार से बताया गया।

छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एवं संदेशों से सावधान रहें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

 नवीन कानूनों की दी गई जानकारी

छात्र-छात्राओं को देश में लागू नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देते हुए कानून में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों एवं नागरिकों के अधिकारों के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा किसी घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

▪️नशे से दूर रहने का दिया संदेश

कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के संबंध में समझाया गया।

पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति का भविष्य बर्बाद करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को अपने साथियों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

▪️यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, तीन सवारी से बचने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सदैव सतर्क एवं जिम्मेदार वाहन चालक बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क, नशे से दूर, कानून के प्रति जागरूक एवं यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने एवं पुलिस-जनसहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें