पत्नी ने शराब पीने  किया मना, पति ने सिर पर चलाई हथौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लगाई हथकड़ी

SHARE:

पत्नी ने शराब पीने  किया मना, पति ने सिर पर चलाई हथौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लगाई हथकड़ी 

एसपी धमतरी के निर्देश पर तत्काल सक्रिय हुई मगरलोड पुलिस, पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति हुआ त्वरित गिरफ्तार

आरोपी ने शराब पीने से मना करने पर पत्नी के सिर पर हथौड़े से किए कई वार,पत्नी गंभीर रूप से घायल

धमतरी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा एवं अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य किए जब्त

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पाण्डेय के निर्देश पर जिले में अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के तहत थाना मगरलोड पुलिस द्वारा पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02 सितंबर 2026 की रात ग्राम भैसमुंडी निवासी आरोपी चम्मन लाल साहु पिता डोमार राम साहु, उम्र 36 वर्ष शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। 

शराब पीने से मना करने की बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी किरण साहु से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे के हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा घायल महिला को तत्काल सीएचसी मगरलोड पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया, जहां उसका उपचार जारी है।

मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर थाना मगरलोड पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा तैयार किया गया, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए तथा घायल महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी चम्मन लाल साहु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा को गवाहों के समक्ष बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। इसके अलावा घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्यों को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।आरोपी का नाम चम्मन लाल साहु पिता डोमार राम साहु, उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम भैंसमुडी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

▪️धमतरी पुलिस द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

धमतरी पुलिस की अपील

घरेलू विवाद की स्थिति में हिंसा का सहारा न लें। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना अथवा हिंसा की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। 

धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें