धमतरी पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’: कुरुद में नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 416 नशीले कैप्सूल के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

 धमतरी पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’: कुरुद में नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 416 नशीले कैप्सूल के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे सख्त घेराबंदी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत कुरुद थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर धोबनी तालाब के पास दबिश देकर नशीली दवाइयों की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल, मोबाइल और नकदी समेत कुल 46,054 रुपये का सामान बरामद किया गया है।धोबनी तालाब के पास चल रहा था नशे का खेल, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचाकुरुद पुलिस को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली थी कि धोबनी तालाब स्थित शंकर मंदिर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति युवाओं को नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कुरुद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस की इस त्वरित और अचानक हुई कार्रवाई से आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।यह पूरी कार्रवाई 07 सितंबर 2026 की दरमियानी रात को अंजाम दी गई। पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपियों की तलाशी ली, जिसमें उनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की कुंडलीपुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी कुरुद क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे:रेखराम ध्रुव उर्फ दादू (उम्र 29 वर्ष) — निवासी: बैगापारा, कुरुद।भानुप्रताप धीवर उर्फ गोलू (उम्र 42 वर्ष) — निवासी: धोबनीपारा, कुरुद।एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, सामान जब्तपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 289/2026 दर्ज कर धारा 22(ख) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गैर-जमानती धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित मशरूका जब्त किया है:प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल: 416 नग (कीमत ₹4,754 )स्मार्टफोन: 02 नग (कीमत ₹29,000 ) जिसका उपयोग तस्करी के नेटवर्क के लिए किया जा रहा था।नगद राशि: ₹12,300 (नशीली दवाइयां बेचने से अर्जित रकम)कुल जब्ती: ₹46,054 नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’, एसपी की अपराधियों को सीधी चेतावनी

इस बड़ी सफलता पर धमतरी पुलिस ने सख्त लहजे में संदेश दिया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और अनैतिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत काम कर रही है। युवाओं के भविष्य को खोखला करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।पुलिस की आम जनता से भावुक अपीलधमतरी पुलिस ने आम नागरिकों और विशेषकर पालकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, संदिग्ध आवाजाही या किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि दिखाई दे, तो वे बिना किसी डर के तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। आपका एक सजग कदम समाज और किसी के घर के चिराग का भविष्य बचा सकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें