यशवंतराव मेघावाले महाविद्यालय में मनाया गया विश्व ओजोन संरक्षण दिवस
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में एवं सुश्री निरूपा साहू के प्रभार में संपन्न हुआ
यह विदित है कि 1995 से लगातार प्रत्येक 16 सितंबर को विश्व ओज़ोन दिवस के रूप में मनाया जाता है। ताकि मनुष्यों को सूर्य की पराबैगनी किरणों से होने वाले नुकसान की सुरक्षा कवच अर्थात ओजोन परत को संरक्षित एवं संवर्धित किया जा सके।
महाविद्यालय में ओज़ोन दिवस पर छात्र छात्राओं में ओज़ोन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम नारा लेखन, निबंध लेखन, भाषण , पोस्टर निर्माण, रंगोली एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
निबंध में ममता यादव प्रथम, कैलाश द्वितीय, भाषण में कुमकुम तिवारी प्रथम, कैलाश द्वितीय, पोस्टर निर्माण में कैलाश प्रथम,रेणुका साहू द्वितीय,रंगोली में कैलाश प्रथम, फाल्गुनी द्वितीय, नारा लेखन में ममता यादव प्रथम, कुमकुम द्वितीय व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में होमी जहांगीर भाभा ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें प्रियंका, तेजस्वी, रेणुका, पायल और रुचि पटेल थे
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ घनश्याम देवांगन, डॉ यशोदा साहू, निरूपा साहू,दिव्या देवांगन, डॉ रमा देवी चंद्राकर, दीपक कश्यप,डॉ बिनोद कुमार,अनीता साहू, सुषमा टंडन, नीरज कुमार, वर्षा यादव, दानेश्वर प्रसाद के साथ महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ सुशीला साहू ने किया और आभार प्रदर्शन निरूपा साहू द्वारा किया गया।








