छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत संघ के सरताज बने वीरेंद्र साहू, मगरलोड सहित पूरे धमतरी जिले में हर्ष की लहर

SHARE:

छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत संघ के सरताज बने वीरेंद्र साहू, मगरलोड सहित पूरे धमतरी जिले में हर्ष की लहर

नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने टीम संग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की शिष्टाचार मुलाकात,

जनपद प्रतिनिधियों के अधिकारों और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा, सीएम ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

टीका राम कंवर, रोहित मोहन साहू, नरेश सिन्हा,भवानी यादव सहित क्षेत्र के दिग्गज नेताओं और गणमान्य नागरिकों वरिष्ठ किसानों ने दी बधाई

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले के मगरलोड जनपद पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू अब पूरे छत्तीसगढ़ के जनपद पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की अगुवाई करेंगे। विगत 16 सितंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ’ की प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष तथा पुष्पा परदेशी खुंटे को प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मगरलोड के जनप्रतिनिधि को पूरे सूबे का सरताज बनाए जाने से धमतरी जिले और विशेषकर मगरलोड क्षेत्र के राजनीतिक और पंचायत हलकों में हर्ष की लहर है।

मुख्यमंत्री निवास में हुई विशेष मुलाकात, सौंपे गए अहम विषय मनोनयन के तुरंत पश्चात नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रांतीय पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस गरिमामय मुलाकात के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया।मुलाकात के दौरान वीरेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री के समक्ष त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत जनपद पंचायतों के सुचारू संचालन, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा, आ रही व्यावहारिक व प्रशासनिक कठिनाइयों और ग्रामीण विकास की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ, सरकार से हर संभव मदद का भरोसा

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहू और पूरी कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने संगठन के गठन की सराहना करते हुए कहा कि जनपद पंचायतें ग्रामीण विकास और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मुख्यमंत्री ने पंचायत राज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर पूर्ण सहयोग और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जमीनी चेहरों को मिली प्रदेश कार्यकारिणी में जगह

संगठन को प्रांतीय स्तर पर धार देने के लिए वरिष्ठ नेता कवि शरण वर्मा को संघ का संरक्षक बनाया गया है। वहीं, अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा सीताराम चंद्रा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।11 उपाध्यक्ष संभालेंगे प्रांतीय मोर्चा

 वीरेंद्र साहू की टीम में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देंगे। इनमें शारदा सनत देवांगन, ममता राजीव सिंह, प्रकाश चंद्र जाखड़, मोहित पटेल, हुलसी चंद्राकर, इंद्रानी साहू, संजू गोपाल साहू, मंगलूराम नुरेटी, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, जितेंद्र साहू एवं अरविंद गुप्ता शामिल हैं।

बनाई गई मुखर प्रवक्ताओं की टीम

 संघ की आवाज को शासन और मीडिया तक मजबूती से पहुंचाने के लिए कीर्ति नायक, अनिल सिंह, तरुण कुमार पांडे, मनोज कुमार अग्रवाल और गोपाल शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

जनपद प्रतिनिधियों के मान-सम्मान से समझौता नहीं करेंगे- वीरेंद्र साहू

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी और मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद कहा, “पूरे छत्तीसगढ़ के जनपद पंचायत प्रतिनिधियों ने जो भरोसा मगरलोड और धमतरी जिले पर जताया है, उस पर हम पूरी तरह खरे उतरेंगे। मुख्यमंत्री जी से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही है। हम सभी अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को एक साझा मंच पर लाकर उनके मान-सम्मान, अधिकारों और स्थानीय विकास की मांगों को शासन के समक्ष पूरी ताकत से रखेंगे।

क्षेत्र में जश्न का माहौल, दिग्गजों ने दी बधाई

वीरेंद्र साहू को पूरे प्रदेश की कमान मिलने पर मगरलोड और धमतरी क्षेत्र के नेताओं व नागरिकों ने खुशी जाहिर की है। इस बड़ी उपलब्धि पर जिला पंचायत सभापति टीका राम कंवर, मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, कल्याण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी यादव, नरेश सिन्हा, शत्रुहन साहू, पार्षद याद राम गायकवाड़, एल्डरमेन शांति देवांगन, दिनेश अग्रवाल, राजेश साहू एवं भरदा सरपंच भानुप्रिया लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, किसानों एवं भाजपा नेताओं ने वीरेंद्र साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें