मगरलोड नगर पंचायत में “सेवा स्वच्छता अभियान” 50-60 टीमों की महा-सहभागिता से देव तालाब भैंसमुंडी के घाटों की चमकी सूरत, जन-सहभागिता से हटाए गए झाड़-झंखाड़ और गंदगी

SHARE:

मगरलोड नगर पंचायत में “सेवा स्वच्छता अभियान” 50-60 टीमों की महा-सहभागिता से देव तालाब भैंसमुंडी के घाटों की चमकी सूरत, जन-सहभागिता से हटाए गए झाड़-झंखाड़ और गंदगी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – नगर पंचायत मगरलोड को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के संकल्प के साथ लगातार व्यापक स्तर पर “सेवा स्वच्छता अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर के ऐतिहासिक देव तालाब भैंसमुंडी परिसर की कायाकल्प के लिए एक महा-स्वच्छता मुहिम चलाई गई। इस महा-अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें लगभग 50 से 60 अलग-अलग टीमों ने एक साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इन टीमों की बेजोड़ सहभागिता के चलते तालाब के पार (किनारों) पर लंबे समय से उगी झाड़ियों, कटीली खरपतवारों और आम जन के नहाने के स्थानों (घाटों) के आस-पास फैली गंदगी को रिकॉर्ड समय में पूरी तरह साफ कर दिया गया।

इस वृहद् श्रमदान अभियान में नगर पंचायत मगरलोड की प्रथम नागरिक और अध्यक्ष श्रीमती लिलेश सुरेश साहू तथा उपाध्यक्ष श्रीमती सुखमणि तोरण सिन्हा एवं सीएमओ अशोक कुमार चौहान ने अग्रिम पंक्ति में रहकर खुद झाड़ू, कुदाल और दरांती थामी। जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय संगठनों की टीमों और प्रशासनिक अमले के इस संयुक्त महा-प्रयास को देखकर वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों का उत्साह भी दोगुना हो गया और सभी ने मिलकर तालाब परिसर को पूरी तरह सुरक्षित और स्वच्छ बनाया।

तालाब संरक्षण और जन-जागरूकता पर जोर:अध्यक्ष श्रीमती लिलेश सुरेश साहू ने इस अवसर पर कहा

कि जल स्रोत हमारी जीवन रेखा हैं और देव तालाब भैंसमुंडी नगर की एक अमूल्य धरोहर है। इसके घाटों को साफ-सुथरा रखना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। महा-अभियान के दौरान 50-60 टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में बंटकर घाटों के किनारे उगे झाड़-झंखाड़ों को काटकर हटाया और पानी के पास जमा कचरे को डंपिंग साइट तक पहुंचाया, जिससे अब श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को नहाने व निस्तारी में काफी सहूलियत होगी।

अभियान में इन्होंने निभाई सक्रिय भूमिका

इस विशाल सफाई महाअभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) अशोक कुमार चौहान, सहायक राजस्व निरीक्षक विशाल राम कोसले, और दीनू साहू प्रशासनिक तौर पर डटे रहे।

वहीं जनप्रतिनिधियों में

वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद यशोदा साहू, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद खिलावन साहू, पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 12 के पार्षद सुरेश साहू, एल्डरमेन राजेश साहू, और शांति देवांगन ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस पूरे कार्य में नगर के बड़े-बुजुर्गों, युवाओं, 50-60 सक्रिय टीमों के सदस्यों, दिन-रात फील्ड पर डटी रहने वाली कर्मठ स्वच्छता दीदियों तथा नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

सीएमओ अशोक कुमार चौहान ने किया अपील किया 

नगर पंचायत मगरलोड के सुंदर और स्वच्छ स्वरूप को बनाए रखने के लिए सीएमओ अशोक कुमार चौहान ने आम जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, “प्रशासन और नगर की 50-60 टीमों ने मिलकर आज जो मिसाल पेश की है, वह सराहनीय है। लेकिन इस सुंदरता को बनाए रखना आम नागरिकों के सहयोग के बिना असंभव है। कृपया धरोहर सरोवरों, तालाबों और नदी-नालों के पास प्लास्टिक या अन्य कचरा न फेंकें। डस्टबिन का उपयोग करें और मगरलोड को छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर नगर बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें