राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में मगरलोड की तोसिका साहू ने बढ़ाया मान, गैलेक्सी स्कूल में जश्न का माहौल
SHARE:
राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में मगरलोड की तोसिका साहू ने बढ़ाया मान, गैलेक्सी स्कूल में जश्न का माहौल
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विकास खंड मगरलोड क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं अब राज्य स्तर पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। इसी कड़ी में स्थानीय गैलेक्सी इंग्लिश मीडियम स्कूल, मगरलोड की कक्षा 7वीं की छात्रा तोसिका साहू ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंचल सहित पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।तोसिका की इस बड़ी सफलता से उनके परिवार और स्कूल में हर्ष का माहौल है
मिली जानकारी के अनुसार, तोसिका साहू (पिता श्री रेखलाल साहू) ने इस कड़े मुकाबले में अपनी बेहतरीन स्केटिंग तकनीक और रफ्तार का परिचय देते हुए शानदार स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके विशेष कोच प्रवीर कृष्णा सर का कड़ा परिश्रम, सही मार्गदर्शन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण रहा, जिसने तोसिका को इस मुकाम तक पहुँचाया।
विद्यालय परिवार ने दी बधाई: छात्रा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गैलेक्सी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन और विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है। संस्था की ओर से होनहार छात्रा तोसिका साहू और उनके कोच प्रवीर कृष्णा सर को स्मृति चिह्न व बधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी गईं।