धमतरी पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, तीन थानों की संयुक्त दबिश में 15 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 97 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त

SHARE:

धमतरी पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, तीन थानों की संयुक्त दबिश में 15 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 97 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में मगरलोड, अर्जुनी और भखारा थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। इस संयुक्त कार्रवाई में सार्वजनिक स्थानों पर ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेलते हुए कुल 15 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, 03 मोटरसाइकिल और 03 मोबाइल फोन समेत कुल 97,320 रुपये की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

थाना-वार कार्रवाई का पूरा विवरण 1. मगरलोड पुलिस की कार्रवाई: सौंगा तालाब के पास 04 दबोचे गए

थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम सौंगा स्थित नया तालाब के नीचे तिराहे पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

• गिरफ्तार आरोपी: फागराम साहू (43 वर्ष), भलेश्वर साहू (28 वर्ष), खेमचंद साहू (32 वर्ष) और विकास निषाद (24 वर्ष)। ये सभी ग्राम सौंगा के निवासी हैं।

• जब्ती: पुलिस ने इनके पास से ताश पत्ती, 4,200 रुपये नगद, 3 मोटरसाइकिल (कीमत 60,000 रुपये) और 3 मोबाइल (कीमत 29,000 रुपये) सहित कुल 93,200 रुपये का कुल नगदी सहित समान जब्त किया।

2. अर्जुनी पुलिस की कार्रवाई बाजार चौक में दो अलग-अलग फड़ों पर रेड, 06 गिरफ्तार

थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम पुरी के बाजार चौक में संचालित हो रहे दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश देकर कुल 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

• प्रथम फड़ (अपराध क्र. 162/26): यहाँ से राजेन्द्र देवांगन (36 वर्ष), पूनम नेताम (20 वर्ष) और पुनानंद निर्मलकर (30 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके पास से ताश पत्ती और 680 रुपये नगद मिले।

• द्वितीय फड़ (अपराध क्र. 163/26): यहाँ से मधुशंकर निर्मलकर (32 वर्ष), कामता लाल ध्रुव (40 वर्ष) और सागर नेताम (25 वर्ष) को दबोचा गया। इनके पास से ताश पत्ती सहित 580 रुपये नगदी जब्त की गई। ये सभी आरोपी ग्राम पुरी के रहने वाले हैं।

3. भखारा पुलिस की कार्रवाई: महावीर चौक से 05 आरोपी गिरफ्तार

थाना भखारा पुलिस ने ग्राम कोलियारी के महावीर चौक पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 5 लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

• गिरफ्तार आरोपी: नरसिंग साहू (32 वर्ष), महेन्द्र साहू (32 वर्ष), छम्मन साहू (42 वर्ष), पवन नागरची (33 वर्ष) और संदीप साहू (32 वर्ष)। ये सभी आरोपी ग्राम कोलियारी के निवासी हैं।

• जब्ती: इनके कब्जे से ताश की पत्ती और 2,860 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस की अपील: अवैध गतिविधियों से दूर रहें नागरिक

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों और अवैध गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की सख्त और आकस्मिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यदि किसी भी क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें