राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का कमाल: “सेल्फी विथ मी” जोन में उमड़ी भीड़, आधुनिक हथियारों और साइबर सुरक्षा की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

SHARE:

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का कमाल: “सेल्फी विथ मी” जोन में उमड़ी भीड़, आधुनिक हथियारों और साइबर सुरक्षा की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

  • विधायक अजय चंद्राकर, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने की पुलिस की अनूठी जनहितकारी पहल की सराहना।
  • नवीन कानून, सुरक्षित यातायात और साइबर ठगी से बचने के गुर सिखा रही धमतरी पुलिस।
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में धमतरी पुलिस का विशेष जनजागरूकता स्टॉल आम नागरिकों और खास मेहमानों के लिए आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के कुशल निर्देशन में तैयार इस स्टॉल का शुभारंभ देशभक्ति की ओजस्वी धुनों के साथ हुआ, जिसने पंडाल में मौजूद लोगों में राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस स्टॉल का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान अतिथियों ने पुलिस द्वारा प्रदर्शित आधुनिक हथियारों, सुरक्षा उपकरणों और जन-जागरूकता मॉडल्स की जमकर सराहना की।
युवाओं और बच्चों में “सेल्फी विथ मी” का क्रेज
धमतरी पुलिस द्वारा स्थापित किया गया “सेल्फी विथ मी” और पुलिस कट-आउट फोटो जोन पूरे राज्योत्सव में छाया रहा। यहाँ बच्चों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने पुलिस जवानों के साथ बेहद उत्साहपूर्वक तस्वीरें और सेल्फी लीं। पुलिस और आम जनता के बीच आत्मीय संवाद और विश्वास बढ़ाने के इस अभिनव प्रयास को नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला।
एक ही छत के नीचे सुरक्षा और कानून का पाठ
स्टॉल में धमतरी पुलिस की विभिन्न शाखाओं (यातायात, साइबर सेल, आर्मोरर टीम) द्वारा व्यावहारिक जानकारियां दी जा रही हैं:
  • नवीन आपराधिक कानून: देश में लागू नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों और आम नागरिकों के अधिकारों को बेहद सरल ढंग से चार्ट के माध्यम से समझाया गया।
  • डिजिटल सुरक्षा और साइबर सेल: ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए लाइव डेमो दिए गए। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • यातायात एवं हाईवे पेट्रोलिंग: सड़क दुर्घटनाओं के समय ‘गोल्डन ऑवर’ (त्वरित सहायता) के महत्व और हेलमेट-सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर पाम्पलेट बांटे गए।
  • हथियारों की लाइव प्रदर्शनी: देश की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल द्वारा उपयोग किए जाने वाले आधुनिक हथियारों को नजदीक से देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी
trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें