एसपी धमतरी के निर्देश पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही – 22 वाहनों पर चालानी कार्यवाही, 38,000 रूपये का जुर्माना

SHARE:

एसपी धमतरी के निर्देश पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही – 22 वाहनों पर चालानी कार्यवाही, 38,000 रूपये का जुर्माना

“सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात को लेकर धमतरी पुलिस की सख्ती – प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी”

“रत्नाबांधा- श्यामतराई, जिला अस्पताल एवं सिहावा चौक- नहरनाका मार्ग पर यातायात पुलिस की कार्यवाही – ई-चालान एवं मैन्युअल चालान से 22 वाहन कार्यवाही के दायरे में”

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में धमतरी यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष यातायात अभियान चलाकर नो-पार्किंग एवं सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान रत्नाबांधा से श्यामतराई मार्ग, रत्नाबांधा से जिला अस्पताल मार्ग तथा सिहावा चौक से नहरनाका मार्ग पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

 कार्यवाही के दौरान कुल 22 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इनमें 12 वाहनों के ई-चालान जारी कर 35,000 रूपये का जुर्माना तथा 10 वाहनों के मैन्युअल चालान कर 3,000 रूपये का जुर्माना किया गया। इस प्रकार कुल 38,000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई 

यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि मुख्य मार्गों एवं नो-पार्किंग क्षेत्रों में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने से सड़क की उपयोगी चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे यातायात का दबाव बढ़ता है और वाहन चालकों एवं पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे वाहनों के कारण कई बार दुर्घटना की स्थिति निर्मित होने के साथ-साथ एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।

धमतरी पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा नो-पार्किंग क्षेत्र, मुख्य सड़क, मोड़, अस्पताल एवं अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास वाहन खड़ा करने से बचें। यातायात नियमों का पालन केवल चालानी कार्यवाही से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है

धमतरी यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले एवं नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध आगे भी लगातार जांच एवं ई-चालान/मैन्युअल चालान की कार्यवाही जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील है कि वे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें

धमतरी पुलिस का संदेश – “सड़क आपकी भी है, जिम्मेदारी भी आपकी है। सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क को अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त रखें।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें