एसपी के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध धमतरी पुलिस की मुहिम तेज – बैंकों में पहुंचकर नागरिकों को किया जागरुक

SHARE:

एसपी के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध धमतरी पुलिस की मुहिम तेज – बैंकों में पहुंचकर नागरिकों को किया जागरुक 

15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” – ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”- साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत,जागरूकता सेल्फी अभियान से भी जुड़ने की अपील

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़  प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में 25 अगस्त 2026 को धमतरी पुलिस की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम लोहरसी स्थित HDFC बैंक, कुरूद के बैंक ऑफ बड़ौदा भांठागांव, भखारा के जिला सहकारी बैंक कोर्रा, मगरलोड के बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरेझर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र जीजामगांव, करेली बड़ी के कृषि उपज मंडी सहकारी सोसायटी कुंडेल, नगरी के बैंक ऑफ बड़ौदा एवं सिहावा के कॉपरेटिव बैंक में पुलिस टीमों ने बैंक अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया।

कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर, डिजिटल अरेस्ट, KYC अपडेट, फर्जी लिंक एवं QR Code, OTP फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी एवं निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के प्रति विशेष रूप से सचेत किया गया। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई।

पुलिस टीम ने साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा CYBERCRIME.GOV.IN के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

अभियान के तहत साइबर जागरूकता स्टैंडी एवं सेल्फी फ्रेम भी लगाए गए। नागरिकों को QR Code/लिंक स्कैन कर साइबर जागरूकता संदेश के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

“मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें।” छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ से जुडें। लिंक क्लिक करें cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com या मेरी सेल्फी फ्रेम में दिए QR कोड़ को स्कैन कर ‘सेल्फी लें’ और अपने सोशल मीडिया में शेयर करें।

धमतरी पुलिस की अपील:

साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित बैंक एवं पुलिस को सूचना दें।

“मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें – साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें