बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला मगरलोड में मनाई गई तुलसी जयंती
SHARE:
बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला मगरलोड में मनाई गई तुलसी जयंती
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला मगरलोड में विगत दिनों तुलसी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। संस्था प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रभारी के कुशल नेतृत्व में छात्र परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुष्यंत पटेल अध्यक्ष राघवेन्द्र सरकार मानस परिषद विकासखण्ड मगरलोड थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमेन्द्र साहू एवं बृजलाल अग्निवंशी, जागेश्वर साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश मार्कण्डेय अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति , मंशाराम साहू एवं उपस्थित समस्त अतिथियों के करकमलों से सन्त बाबा तुलसीदास के छाया चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को दो चरणों में बांटा गया था। पहले में मानस आधारित प्रश्न मंच का रोचक और ज्ञानवर्धक आयोजन किया गया। इसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भैंसमुंडी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड, गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मगरलोड और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड के प्रतिभागी शामिल थे। प्रश्न मंच में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड ने प्रथम, तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अध्यक्ष दुष्यंत पटेल ने मानस के सात कांड के प्रतीक के रूप में रामचरित मानस की सात प्रतियां विद्यार्थियों को भेंट करते हुए इस महाग्रन्थ के महत्व पर प्रकाश डाला और तुलसी जयंती मनाने का उद्देश्य बतलाया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस ग्रन्थ के माध्यम से भगवान राम का विराट चरित्र और उद्दात भावना पग-पग में हमारा पथ प्रशस्त करता है। शिक्षा का मतलब केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास है। आज के बदलते परिवेश में मनुष्य को सबसे ज्यादा नैतिक और चारित्रिक शिक्षा की आवश्यकता है ताकि गिरते हुए मानवीय मूल्यों को बचाया जा सके। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मानस मंडली बनाकर अपने सुमधुर गायन वादन से सबको प्रभावित किया। मधुकर मानस मण्डली भरदा तथा सरगम महिला मानस मण्डली भैंसमुंडी की संगीतमय मनभावन प्रस्तुति हुई। समस्त विद्यार्थी सरस् व्याख्या, मधुर संगीत और उत्कृष्ट गायन शैली का देर तक आनंद उठाते रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता आत्माराम साहू एवं हेमन्त कुमार रजक ने किया। आभार प्रदर्शन माध्यमिक विभाग के प्रधानपाठक बीरेन्द्र कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यख्याता सियाराम कुर्रे,रामेश्वर साहू, विकास कंवर, लक्ष्मीनाथ साहू, भोजपाल साहू, लवेश कुमार गुप्ता, मेष राम सेन, प्रवेशसिंह ठाकुर, श्रीमती विद्या निषाद,श्रीमती दुर्गा ध्रुव, श्रीमती गीतांजलि साहू, अर्चना सोनवर्षा, यमुना साहू, चन्द्रिका ठाकुर, मुकेश पटेल, पार्वती यादव, हेमलता ध्रुव, बिसाहिन बाई कोशले के साथ समस्त विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।