करेली छोटी में रासेयो (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज 23 नवंबर से

SHARE:

करेली छोटी में रासेयो (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज 23 नवंबर से

‘नशा मुक्त एवं टीबी मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर स्वयंसेवक करेंगे समाज सेवा और जन-जागरूकता; जनप्रतिनिधियों व विषय विशेषज्ञों का होगा आगमन

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड  की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत करेली छोटी में आगामी 23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक ‘सात दिवसीय विशेष शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष शिविर की मुख्य थीम “नशा मुक्त एवं टीबी मुक्त युवा / नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” रखी गई है।

भव्य उद्घाटन एवं समापन समारोह में जुटेंगे जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक

शिविर का विधिवत उद्घाटन 23 नवंबर, सोमवार को दोपहर 3:00 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मगरलोड के उपाध्यक्ष खिलेश साहू होंगे तथा अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत करेली छोटी के सरपंच परमेश्वर साहू, प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति के प्राधिकृत अधिकारी सुकलाल प्रजापति, लिखन साहू (ग्रामीण अध्यक्ष), लखनलाल साहू (अध्यक्ष ग्राम मरार समाज), छन्नू लाल साहू (अध्यक्ष साहू समाज) एवं मनबोध साहू (सेवानिवृत्त शिक्षक) सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामीण विकास समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

वहीं, शिविर का समापन 29 नवंबर, रविवार को सुबह 10:00 बजे होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू होंगे और अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर करेंगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेश साहू, उप सरपंच टोमन लाल साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक टी.आर. साहू, वरिष्ठ नागरिक फग्गू राम घृतलहरे, सुरेश कुमार साहू एवं राधेश्याम साहू सहित समस्त ग्रामवासी व जनभागीदारी समिति के सदस्य गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

स्वच्छता, वृक्षारोपण और जन-जागरूकता के विविध कार्यक्रम

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्राकर ने बताया कि सात दिनों तक स्वयंसेवक सुबह 4:30 बजे से रात 10:00 बजे तक अनुशासित दिनचर्या के साथ ग्राम विकास के कार्यों में जुटेंगे। परियोजना कार्य के तहत 23 नवंबर को पंचायत भवन एवं शिविर स्थल, 24 को बाजार चौक व नालियों, 25 को स्कूल परिसर, 26 को गली-चौराहों व गौठान तथा 27 नवंबर को तालाबों व घाटों की वृहद साफ-सफाई की जाएगी। 28 नवंबर को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके अलावा एड्स, नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन और मतदाता जागरूकता रैलियां भी निकाली जाएंगी।

बौद्धिक परिचर्चा में विषय विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन

शिविर के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाली ‘बौद्धिक परिचर्चा’ में विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। इनमें 24 नवंबर को आध्यात्मिक परिचर्चा ओम शांति ब्रह्माकुमारी अखिलेश बहन जी 25 नवंबर को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एस. के. नरेटी (मगरलोड), 26 नवंबर को विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शारदा ठाकुर द्वारा नशा मुक्त एवं टीबी मुक्त युवा’ विषय पर), 27 नवंबर को अधिवक्ता गोविन्द साहू मेघावाले (‘विधि संबंधी परिचर्चा’ पर) तथा 28 नवंबर को सहायक प्राध्यापक डॉ. दशोदा साहू एवं अतिथि व्याख्याता सुश्री निरुपा साहू (‘युवा एवं मानसिक तनाव मुक्त प्रबंधन विषय पर) अपना व्याख्यान देंगे। साथ ही 25 और 26 नवंबर की रात्रि 7 बजे से स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

महाविद्यालय परिवार एवं रासेयो इकाई ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
3
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें