मगरलोड के नवपदस्थ बीईओ देवानंद गौतम का संयुक्त शिक्षक संघ ने किया गर्मजोशी से स्वागत,

SHARE:

मगरलोड के नवपदस्थ बीईओ देवानंद गौतम का संयुक्त शिक्षक संघ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ (ब्लॉक इकाई मगरलोड) द्वारा नवपदस्थ विकासखंड शिक्षाधिकारी (BEO) देवानंद गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला कोषाध्यक्ष डेवेश साहू की उपस्थिति एवं ब्लॉक अध्यक्ष बेदराम साहू की अगुवाई में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ कार्यालय पहुंचकर नए अधिकारी को गुलदस्ता भेंट किया और मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

स्वागत के साथ ही संघ ने विकासखंड के शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न लंबित प्रशासनिक और वित्तीय समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु एक पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें:

सेवा पुस्तिका सत्यापन: शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का संपरीक्षक कार्यालय रायपुर से अविलंब सत्यापन कराया जाए।

लंबित देयकों का भुगतान: काफी समय से रुके हुए चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों और अर्जित अवकाश की फाइलों को तत्काल आगे बढ़ाया जाए।

वरिष्ठता सूची में सुधार: विभाग द्वारा जारी वरिष्ठता सूची में छूटे हुए शिक्षकों के नाम जोड़ने तथा त्रुटियों का अविलंब सुधार किया जाए।

परामर्शदात्री बैठक का क्रियान्वयन: 11 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैठक के निर्णयों को धरातल पर लागू किया जाए और ब्लॉक स्तर पर भी नियमित परामर्शदात्री बैठकें बुलाई जाएं।

बीईओ ने दिया त्वरित निराकरण का आश्वासन

शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नवपदस्थ बीईओ देवानंद गौतम ने संघ को आश्वस्त किया कि विकासखंड में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना और शिक्षकों की जायज समस्याओं का समय पर निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी बिंदुओं पर अतिशीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही।

इस गरिमामयी अवसर पर संघ के सचिव उदयभान पाल, कोषाध्यक्ष झुमुकलाल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लुकेश्वर निषाद, प्रवक्ता महेश साहू, संगठन मंत्री शेखन साहू व गुलाप साहू, सहसचिव गजेन्द्र साहू, प्रचार मंत्री गैंदराम धीवर, मीडिया प्रभारी राकेश साहू उपस्थित थे। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य रीमन दीवान, दिनेश साहू, आसाराम कंवर, रंगनाथ सिन्हा, सियाराम कुर्रे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि निर्वाण एवं सदस्य रूपेश्वरी साहू सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व शिक्षक साथी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें