सरस्वती शिशु मंदिर मगरलोड में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 150वें वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य गायन कार्यक्रम

SHARE:

सरस्वती शिशु मंदिर मगरलोड में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 150वें वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य गायन कार्यक्रम

 “वंदे मातरम् भारत के उत्थान का महामंत्र, यह हमारी रगों में देशभक्ति फूंकने वाली चिंगारी है”

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी /मगरलोड – स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मगरलोड में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य और गरिमामयी राष्ट्रभक्ति गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्धारित समयानुसार ठीक सुबह 11:00 बजे समवेत स्वरों में वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का राष्ट्र भक्तिपूर्ण शंखनाद हुआ।

राष्ट्रभक्ति की अलख जगाते मुख्य वक्ता और अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्री भवानी यादव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मैनसिंह हिरवानी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय साहू एवं बीआरसीसी टामेश्वर ठाकुर मंच पर आसीन रहे।

सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कामता प्रसाद जी ने वंदे मातरम् की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हिमालय से कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में पिरोने वाली हृदय भाषा और भारत के उत्थान का प्रथम महामंत्र है।” उन्होंने भारतीय संस्कृति में कृतज्ञता के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि जिस प्रकार हम जीवनदायिनी गाय, गंगा, गीता और तुलसी को माता कहते हैं, उसी प्रकार सबका पोषण करने वाली इस माटी को माता मानना हमारा स्वाभाविक गुण है।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का स्मरण कराते हुए कहा कि हाथ में गीता और मुख पर ‘वंदे मातरम्’ का मंत्र लेकर हमारे अमर बलिदानियों ने देश को आजाद कराया था और आज भी यही मंत्र सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवानों की रगों में राष्ट्रभक्ति का संचार करता है।

जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर:

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मैनसिंह हिरवानी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” सूक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें जन्म देने वाली माता और हमारी मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी उच्च है। यह भूमि हमारी माता है और हम इसके पुत्र हैं, इसलिए इसकी रक्षा, संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

नगर के गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम में राधाकृष्ण बाल संस्कार समिति के सचिव कुमलेश साहू, उपाध्यक्ष टामेश्वर ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रखंड अध्यक्ष सनत साहू, बजरंग दल के जिला संयोजक रवि साहू, लोमन यादव, श्रीमती लक्ष्मी पांडे, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, झमित सिन्हा, कविता यादव, जानकी साहू, हिमशिखा साहू सहित संस्था के प्राचार्य असवंत ध्रूव, समस्त आचार्य, दीदियाँ, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और नगर के गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के जयघोष और संकल्प के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें