सहकारी समिति मगरलोड में ‘सेवा ही संकल्प’ महा-उत्सव: 101 दीपों से जगमगाया परिसर, मोतीचूर के लड्डु बाटकर पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन
SHARE:
सहकारी समिति मगरलोड में ‘सेवा ही संकल्प’ महा-उत्सव: 101 दीपों से जगमगाया परिसर, मोतीचूर के लड्डु बाटकर पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के ऐतिहासिक और गरिमामयी अवसर पर आज प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मगरलोड (पंजीयन क्रमांक 679) में ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ का अत्यंत भव्य और शंखनादपूर्ण शुभारंभ किया गया।मोदी जी की विशेष आयोजित इस “आशीर्वाद का दीया” महा-उत्सव के तहत पूरी सहकारी समिति परिसर को दीपों की दैवीय और नयनाभिराम रोशनी से सराबोर कर दिया गया। ‘जिसने जीवन सँवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ के गगनभेदी नारे और अटूट संकल्प के साथ उपस्थित अतिथियों एवं अन्नदाताओं ने एक सुर में 101 मंगल दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन की कामना की।25 वर्षों की जनसेवा और विकसित भारत @2047 का संकल्पप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अनवरत 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ आज 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने सेवा और समर्पण के विभिन्न आयामों के साथ निरंतर संचालित होगा।कार्यक्रम के दौरान ठीक सायंकाल 7 बजे ‘एक दीया आशीर्वाद का, हर घर की सुख-समृद्धि के नाम’ ध्येय के साथ चारों ओर सेवा, विश्वास और संकल्प का उजाला बिखेरा गया। इस गौरवशाली और उल्लासपूर्ण पल को यादगार बनाने के लिए उपस्थित सभी किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों को मोतीचूर के लड्डू वितरित कर मुंह मीठा कराया गया और उत्सव मनाया गया।
जिला पंचायत सभापति सहित सहकारी दिग्गजों और किसानों की गरिमामयी उपस्थितिइस ऐतिहासिक और प्रेरणादायी शुरुआत के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के शीर्ष पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अंचल के अन्नदाता स्वतःस्फूर्त रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सभापति टीका राम कंवर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष लेख राम साहू और समिति प्रबंधक दीपक साहू विशेष रूप से मंच पर विराजमान रहे। इन वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों और प्रगतिशील किसान भाइयों ने अपनी एकजुटता और सक्रिय सहभागिता दर्ज कराकर इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दे दिया।