सूने मकान में सोने की चैन, अंगूठी और नगदी की चोरी, धमतरी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का समान बरामद किया है।
प्रार्थी भावेश जैन द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.08.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर उसके सूने मकान में प्रवेश कर आलमारी में रखी सोने की चैन, सोने की अंगूठी एवं नगदी रकम कुल लगभग 2,29,000 रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में महिमा सागर वार्ड, शराब भट्टी रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों की पहचान गोपाल कृष्णा यादव उर्फ बिक्कू (21 वर्ष), निवासी शांति कॉलोनी चौक, धमतरी एवं ललित सोना (28 वर्ष), निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, धमतरी के रूप में हुई। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपियों से आरोपियों से जप्त समान सोने की चैन अनुमानित कीमत 1,75,000 रूपये ,सोने की अंगूठी (वजन लगभग 07 ग्राम) – अनुमानित कीमत 35,000 रूपये ,नगदी रकम 300 रूपये ,कुल जप्त समानों की अनुमानित कीमत 2,10,300 रूपये गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया एवं दोनों आरोपियों को दिनांक विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।आरोपियों का नाम (01) गोपाल कृष्णा यादव उर्फ बिक्कू पिता संजय यादव (उम्र 21 वर्ष), निवासी शांति कॉलोनी चौक धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) (02) ललित सोना, पिता रामूलाल सोना (उम्र 28 वर्ष), निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
धमतरी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




