chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, राहवीर बनकर बचाएं जिंदगी, नशे से रहें दूर का दिया संदे

धमतरी पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, राहवीर बनकर बचाएं जिंदगी, नशे से रहें दूर का दिया संदेश

स्वामी आत्मानंद स्कूल नगरी में नवीन कानूनों की दी गई जानकारी, नगरी पुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान ,धमतरी पुलिस ने छात्र- छात्राओं को सुरक्षा एवं जिम्मेदारी का दिलाया संकल्प

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को अपराधों से बचाव,कानूनों की जानकारी तथा सड़क एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय,नगरी में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, अज्ञात व्यक्तियों के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा निजी जानकारी साझा करने तथा फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन ऑफर के झांसे में आने से बचें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने के संबंध में समझाइश दी गई। पुलिस ने कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए हैं।

नवीन कानूनों की दी गई जानकारी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देश में लागू नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा किसी भी अपराध या परेशानी की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

राहवीर योजना के प्रति किया जागरूक – सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने के महत्व को बताते हुए राहवीर (Good Samaritan) योजना की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी है। लोगों को बिना किसी भय के दुर्घटना पीड़ित की मदद कर समय पर अस्पताल पहुंचाने एवं पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं उपयोगी तरीके से समाधान एवं मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, कानून एवं नशे से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी।

इस अवसर पर एसडीओपी नगरी श्री विपिन रंगारी, थाना प्रभारी नगरी तापेश्वर सिंह नेताम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नगरी के प्राचार्य ल संतोष कुमार प्रजापति, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस का संदेश है “जागरूक रहें, सुरक्षित रहें – साइबर अपराध से बचें, यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें और जरूरतमंद की मदद कर एक जिम्मेदार नागरिक बनें।”

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज