नारधा का लाल डॉ. हेमंत कुमार साहू बने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में सहायक प्राध्यापक (कीट विज्ञान)
नारधा गांव से शुरू हुई पढ़ाई, जवाहर नवोदय विद्यालय से भारत सरकार तक का सफर
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले डॉ. हेमंत कुमार साहू ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में कीट विज्ञान के सहायक प्राध्यापक (कीट विज्ञान) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।
डॉ. हेमंत के पिता रामकृष्ण साहू किसान होने के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक हैं, जबकि माता श्रीमती कृष्णा साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े डॉ. हेमंत की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, कुरूद से कक्षा छठवीं से बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर से कृषि में स्नातक, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बेंगलुरु से कृषि में स्नातकोत्तर तथा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। पीएचडी के दौरान डॉ. हेमंत कुमार साहू ने आईसीएआर एवं विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत फिलीपींस राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, फिलीपींस में तीन माह तक विजिटिंग स्कॉलर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। पीएचडी के बाद उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष तक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक-सह-कनिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दीं। डॉ. केभाई सोमनाथ साहू ने डेयरी रसायन विज्ञान में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड में गुणवत्ता आश्वासन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।डॉ. हेमंत की इस उपलब्धि पर गांव के प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती पुष्पा रामप्रसाद देवदास, जनपद सभापति श्रीमती तिलोत्तमा साहू,पूर्व सैनिक रोहित कुमार साहू, शिक्षिका श्रीमती रुखमणी साहू, प्रेमानंद साहू,श्रीमती उत्तरा साहू पंच, श्रीमती टोमिन ध्रुव पंच,गांव के दौलत राम निषाद, श्री लक्ष्मीनाथ पटेल, श्री मोहित राम साहू, श्री अर्जुन राम साहू, भुना राम साहू, सदा राम साहू,जोधन राम साहू,रमेश कुमार साहू, राजेश साहू,गोवर्धन निषाद, पवन कुमार साहू,खेमू राम साहू उनके चाचा थानू राम साहू तथा गांव के प्रधान पाठक छगन लाल सहित परिवारजनों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही ये भी कहा कि गांव के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक बनना पूरे गांव के लिए गौरव की बात है। और इससे हर माता पिता एवं बच्चे को सिख लेनी चाहिए कि कड़ी मेहनत से हर एक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।







