रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर धमतरी पुलिस अलर्ट एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश सुगम  हो यातायात

SHARE:

रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर धमतरी पुलिस अलर्ट एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश सुगम  हो यातायात

 सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की सदर बाजार में पैदल पेट्रोलिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सतत निगरानी, आमजन से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

▪️इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सदर बाजार में पैदल पेट्रोलिंग की गई। पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर आवश्यक सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।

▪️पैदल पेट्रोलिंग के दौरान बाजार में आने-जाने वाले लोगों, दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। भीड़भाड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

▪️धमतरी पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग एवं निगरानी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

▪️धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें