कण्डेल में खूनी खेल पुरानी रंजिश में 18 साल के लड़के ने रेता राजमिस्त्री का गला, अर्जुनी पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

SHARE:

कण्डेल में खूनी खेल पुरानी रंजिश में 18 साल के लड़के ने रेता राजमिस्त्री का गला, अर्जुनी पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कण्डेल में रविवार की रात एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया। यहाँ पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते महज़ 18 वर्षीय एक युवक ने धारदार चाकू से गला रेतकर 34 वर्षीय राजमिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, लेकिन धमतरी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर ही कातिल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

गौठान के पास घात लगाकर बैठा था कातिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पारसमणि साहू (उम्र 34 वर्ष) पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार (06 सितंबर 2026) की रात करीब 09:00 बजे वह गांव के गौठान स्थित बरगद पेड़ के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही आरोपी यावेन्द्र कुमार ध्रुव (उम्र 18 वर्ष 01 माह) पुरानी रंजिश के चलते धारदार चाकू लेकर वहां पहुंचा। दोनों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर भड़क उठा और तैश में आकर यावेन्द्र ने पारसमणि के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण पारसमणि की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शरद ताम्रकार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता भारत राम साहू की रिपोर्ट पर अर्जुनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 0/2026 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और मर्ग क्रमांक 88/2026 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 (अप्राकृतिक मृत्यु की जांच) के अंतर्गत कड़ा मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

 पुलिस ने शव का पंचनामा और डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।फॉरेंसिक साक्ष्यों के आगे टूटा आरोपी, खून से सना चाकू बरामदमामले की गंभीरता को देखते हुए धमतरी एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने तुरंत स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही यावेन्द्र कुमार ध्रुव टूट गया और उसने पारसमणि की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गवाहों के समक्ष हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू और अन्य संबंधित सामान बरामद कर लिया है। अर्जुनी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें