मगरलोड पुलिस का बड़ा धमाका: दो दिन दो लुट का 48 घंटे में किया ‘अंधाधुंध’ लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर दबोचे 2 नाबालिक पुलिस संरक्षण में 

SHARE:

मगरलोड पुलिस का बड़ा धमाका दो दिन दो लुट का 48 घंटे में किया ‘अंधाधुंध’ लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर दबोचे 2 नाबालिक पुलिस संरक्षण में

चाकू की नोक पर लगातार दो दिन में दो लुट कांड जिसमें राहगीरों और फाइनेंस कर्मी को लूटने वाले गैंग पर एसपी भावना पांडेय की निर्देश पर टी आई प्रमोद अमलतास का कड़ा एक्शन दो लुटेरे गिरफ्तार,2 नाबालिग भी संरक्षण में, बाइक और लूटा माल बरामद

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – मगरलोड के मंडेली इलाके में चाकू चमकाकर बैक-टू-बैक अंधाधुंध लूट की वारदातों से सनसनी फैलाने वाले शातिर गिरोह पर मगरलोड धमतरी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीमती भावना पांडेय के कड़े रुख के बाद मगरलोड पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए महज 48 घंटे के भीतर इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य शातिर आरोपियों को बेड़ियों में जकड़ लिया है, जबकि उनके साथ शामिल दो नाबालिगों (विधि से संघर्षरत बालकों) को संरक्षण में लिया गया है।

मगरलोड के पठार रोड मडेली इलाके में फैला दी थी दहशत

दो दिन में दो बड़ी वारदातें बेखौफ हो चुके इस लुटेरे गैंग ने मगरलोड क्षेत्र में एक के बाद एक दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी

पहली वारदात (10 सितंबर)

सिंगपुर से  करीब शाम 7 बजे लौट रहे राहगीर पवन कुमार साहू  टेका निवासी एवं उसके साथी तुलु राम को चारभाठा-तेन्दूभाठा के बीच बाइक सवार इन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 10,100 नगद, दो मोबाइल व दस्तावेज लूटकर उड़ गए।

दूसरी वारदात (11 सितंबर)

हौसले इतने बुलंद थे कि अगले ही दिन ग्राम मड़ेली के पास स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राजकुमार तीरधारी को अकेले देखकर घेर लिया। उन्हें भी चाकू की नोक पर डराया-धमकाया और बैग, मोबाइल सहित 1,500 नगद पार कर दिए।

मगरलोड पुलिस ने बड़ी तत्परता से घेराबंदी कर दबोचा बाइक और लूटा हुआ माल बरामद

लगातार दो दिन से हो रही इन अंधाधुंध वारदातों को देख एसपी भावना पांडेय ने स्पेशल टीम को एक्टिव किया। मगरलोड पुलिस ने पीड़ितों से मिले हुलिए, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) की मदद से जाल बुना। पुलिस टीम ने चारभाठा और मड़ेली क्षेत्र में जबरदस्त घेराबंदी कर संदिग्धों को उठाया। कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की घटनाओं को कबूल कर लिया।पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (CG 05 U 1917), लूटी गई नगदी, वीवो मोबाइल फोन, पीड़ितों के 04 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी विधिवत जब्त कर लिए हैं।

ये चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर आरोपियों में सुनील कुमार ध्रुव (20 वर्ष, निवासी मड़ेली) शामिल है, जो दोनों वारदातों का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा पहले केस का मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कुमार ध्रुव (27 वर्ष, निवासी चारभाठा) और दूसरे केस का आरोपी नीतीश ध्रुव शामिल हैं।मगरलोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़क धाराओं 126(2), 296, 351(3), और 309(6) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वयस्क अपराधियों को कोर्ट में पेश कर सीधे जेल (न्यायिक रिमांड) भेज दिया गया है, वहीं नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के हवाले किया गया है।

“मगरलोड पुलिस ने बेहद मुस्तैदी से इस अंधाधुंध वारदात को क्रैक किया है।

चौतरफा हो रही मगरलोड पुलिस की सराहना

इलाके में लगातार दो दिन हुई इन दुस्साहसिक वारदातों के बाद आम जनता और व्यापारियों में भारी आक्रोश व डर का माहौल था। लेकिन मगरलोड पुलिस ने जिस तत्परता और सूझबूझ से बिना कोई वक्त गंवाए महज 48 घंटों में पूरे गिरोह को बेनकाब कर शत-प्रतिशत माल बरामद किया, उसने पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत कर दिया है। इस त्वरित और कामयाब कार्रवाई के लिए आम नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पीड़ित परिवारों ने मगरलोड पुलिस की जमकर सराहना की है

धमतरी जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले या चाकू-छुरी चमकाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।”— श्रीमती भावना पांडेय, पुलिस अधीक्षक, धमतरी

trfgcvkj.blkjhgfd
3
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें