मगरलोड में ऐतिहासिक शुरुआत15 वार्डों और प्रमुख चौराहों पर जले 5,505 दीये, ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ का शंखनाद

SHARE:

मगरलोड में ऐतिहासिक शुरुआत 15 वार्डों और प्रमुख चौराहों पर जले 5,505 दीये, ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ का शंखनाद

टोमन लाल सिन्हा 

 धमतरी/मगरलोड – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के गरिमामयी अवसर पर आज नगर पंचायत मगरलोड में ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ का ऐतिहासिक और भव्य शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आयोजित इस “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत पूरा नगर दीपों की दिव्य रोशनी से जगमगा उठा।

‘जिसने जीवन सँवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ के ध्येय वाक्य के साथ नगर के सभी 15 वार्डों, मुख्य चौक-चौराहों और ऐतिहासिक स्थलों पर एक साथ कुल 5,505 दीये प्रज्वलित किए गए।प्रमुख परिसरों और वार्डों में महा-उत्सवअभियान के तहत विशेष रूप से अटल परिसर, अटल चौक और कारगिल विजय उद्यान को हजारों दीयों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके साथ ही नगर के शहीद भगत सिंह वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, सुभाष चंद्र बोस वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, पंडित नारायणराव मेघावाले वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड, शहीद वीर नारायण वार्ड, डॉ. अंबेडकर वार्ड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड सहित सभी वार्डों व प्रमुख स्थानों में स्थानीय निवासियों ने पूरे उत्साह के साथ दीप जलाए। सभी ने एक सुर में देश की सुख-समृद्धि और विकसित भारत @2047 के संकल्प को दोहराया। यह अभियान आज 17 सितंबर से शुरू होकर आगामी 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने सेवा और समर्पण के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ निरंतर चलेगा।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थितिइस गौरवशाली शुरुआत के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, मंडल महामंत्री मुरलीधर सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश सिन्हा, एल्डरमेन दिनेश अग्रवाल, राजेश साहू व शांति देवांगन, और पार्षद तीजेश्वरी साहू शामिल हुए।वहीं प्रशासनिक व्यवस्था संभालने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) अशोक कुमार चौहान और सब इंजीनियर पैकरा मुस्तैद रहे। इसके साथ ही भाजपा नेत्री नंदनी सिन्हा, झमित दिलीप सिन्हा सहित नगर के प्रबुद्ध जनों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस महा-अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दिया

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें