यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मोटिवेशनल लेक्चर

SHARE:

यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मोटिवेशनल लेक्चर

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में प्राचार्य डॉ प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में समाजशास्त्र विभाग के तत्वधान में आज दिनांक 21 सितंबर को महाविद्यालय में मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ताम्रध्वज साहू( क्षेत्रीय समन्वयक, अभ्युदय संस्थान,अछोटी) थे। जिन्होंने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं एक खुशहाल जीवन कैसे जीएं के सम्बन्ध में अपनी बात रखी, कहा कि पैसे से खुशी प्राप्त नहीं किया जा सकता है पैसा जीवन जीने में केवल मदद कर सकता है खुशी नहीं दे सकता, इंसान की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होता, एक बेहतर जीवन जीने के लिए सबसे पहले हमे क्यों का जवाब तलाशना होगा… जैसे प्रेरक वाक्यों से ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रभा वेरुलकर, डॉ घनश्याम देवांगन, निरूपा साहू, डॉ बिनोद कुमार, दानेश्वर प्रसाद एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंच का संचालन एवं आभार दीपक कश्यप द्वारा किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें