गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं ब्लेड से वार करने वाले आरोपी को कुरूद पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

SHARE:

गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं ब्लेड से वार करने वाले आरोपी को कुरूद पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

आरोपी ने स्कूटी की चाबी देने से मना करने पर नाबालिग युवक पर किया था धारदार ब्लेड से हमला

 

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड बरामद  एसपी धमतरी के निर्देशन में कुरूद पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस द्वारा ब्लेड से हमला करने के मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी कंशु राम साहू,निवासी ग्राम बिरेतरा, थाना कुरूद द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09 अगस्त 2026 को उनका नाबालिग पुत्र गांव के स्कूल के सामने स्थित गार्डन में बैठा था। इसी दौरान गांव का नंदलाल उर्फ नंदु ध्रुव वहां पहुंचा और उसकी मेस्ट्रो स्कूटी की चाबी मांगने लगा।

चाबी देने से मना करने पर आरोपी ने नाबालिग युवक से अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार ब्लेड से उसके बाएं हाथ की कलाई पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 245/2026, धारा 296(ख), 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरूद पुलिस टीम द्वारा आरोपी नंदलाल उर्फ नंदु ध्रुव पिता रामजी ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरेतरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम नंदलाल उर्फ नंदु ध्रुव पिता रामजी ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरेतरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रहीहै

 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें