संगम का 30वां वार्षिक महोत्सव 24 नवंबर को, विभिन्न क्षेत्रों की आठ विभूतियां होंगी सम्मानित

SHARE:

संगम का 30वां वार्षिक महोत्सव 24 नवंबर को, विभिन्न क्षेत्रों की आठ विभूतियां होंगी सम्मानित

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ राज्य की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति’ मगरलोड (पंजीयन क्रमांक 2686) का 30वां वार्षिक महोत्सव मंगलवार, 24 नवंबर को संगम सदन प्रांगण, मगरलोड में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी जिला प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मगरलोड जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, धमतरी जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस, आकाशवाणी केंद्र रायपुर के सहायक केंद्र निदेशक महेंद्र कुमार साहू, रायपुर के वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद डॉ. सुखदेव राम साहू ‘सरस’, किसान मोर्चा के सदस्य नरेश सिन्हा, तहसील पेंशनर समाज मगरलोड के अध्यक्ष एन. आर. साहू और जिला हिंदी साहित्य परिषद धमतरी के अध्यक्ष डूमन लाल ध्रुव शामिल होंगे।

शुभारंभ सत्र एवं पुस्तक विमोचन

कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। शुभारंभ सत्र की अतिथि समस्त नारी शक्तियां होंगी, जिनमें ओम शांति केंद्र मगरलोड की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बी.के. अखिलेश दीदी, नगर पंचायत अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बी.एम.ओ. डॉ. शारदा ठाकुर, शासकीय महाविद्यालय मगरलोड की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुशीला साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुक्मणी तोरण सिन्हा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू और वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद तिजेश्वरी लोम सिंह साहू शामिल हैं। अतिथियों के स्वागत-सम्मान के पश्चात नवोदित लेखिका उषाकिरण निर्मलकर की पुस्तक ‘छंद किरण’ का विमोचन किया जाएगा।

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

विमोचन के पश्चात “26 वर्ष में छत्तीसगढ़: क्या खोया, क्या पाया” विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। इस विषय पर सर्वप्रथम वरिष्ठ साहित्यकार पुनुराम साहू ‘राज’ आधार वक्तव्य देंगे। इसके बाद प्रतिभागी वक्तागण गद्य अथवा पद्य के माध्यम से हिंदी या छत्तीसगढ़ी भाषा में निर्धारित समय में अपने विचार रखेंगे।

द्वितीय सत्र: सम्मान समारोह

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विभिन्न सेवा क्षेत्रों की आठ महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा:

• संगम गजानन साहित्य सेवा सम्मान: शकुंतला तरार (वरिष्ठ लेखिका, रायपुर)

• संगम सुहेला लोक कला सम्मान: लट्टीराम विसन यादव (वरिष्ठ बांस गीत गायक, मोहरा)

• संगम तुलसी मानस सम्मान: नीलकंठ ठाकुर (मानस मर्मज्ञ, बोरिद-पाटन)

• संगम प्रेम ललिता समाज सेवा सम्मान: सन्नी छाजेड़ (नगरी)

• संगम मकरंद शिक्षक सम्मान: श्रीमती शशि कण्डरा (शिक्षिका, सिहावा)

• संगम श्याम पर्यावरण सम्मान: मोहनलाल साहू (मन्दरौद)

• संगम सिरोतन सृजन सम्मान: हरिशंकर शरण देवांगन (साहित्यकार, छुरा)

• संगम उमेंदी आकार सम्मान: पुरुषोत्तम चक्रधारी (चित्रकारी व मूर्तिकारी, दूधवारा)

समापन एवं अपील

समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र ‘सरल’ और सचिव आत्माराम साहू ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में ‘संगम रेडियो श्रोता समूह मगरलोड’ के नामकरण का अनुमोदन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। अंत में भाषण प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के साहित्य व संस्कृति प्रेमियों, कवियों, कलाकारों और रेडियो श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
3
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें