नगर पंचायत मगरलोड में “स्वच्छता ही सेवा” की धूम: पूर्व दिनों में तालाब व मैदान के बाद आज मंडी कॉम्प्लेक्स व विश्राम गृह परिसर में चला वृहद सफाई अभियान, नगर के मुख्य चौक सुबह से ही हो रहा है ठेले दुकान लगने से आवागमन बाधित 

SHARE:

नगर पंचायत मगरलोड में “स्वच्छता ही सेवा” की धूम: पूर्व दिनों में तालाब व मैदान के बाद आज मंडी कॉम्प्लेक्स व विश्राम गृह परिसर में चला वृहद सफाई अभियान, नगर के मुख्य चौक सुबह से ही हो रहा है ठेले दुकान लगने से आवागमन बाधित

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशानुसार नगर पंचायत मगरलोड (जिला धमतरी) में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत व्यापक सफाई और जन-जागरूकता कार्यक्रम पूरी गति से चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, निकाय कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों की एकजुटता से नगर के प्रमुख सार्वजनिक, सांस्कृतिक व व्यावसायिक केंद्रों को कचरा मुक्त किया जा रहा है।

पूर्व दिनों में रामलीला मैदान और देव तालाब में चला महा-अभियान

इस मुहिम के अंतर्गत इसके पूर्व दिनों में नगर के ऐतिहासिक सांस्कृतिक व धार्मिक केंद्र रामलीला मैदान एवं देव तालाब भैंसमुंडी परिसर की वृहद सफाई की गई थी। इस महा-अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों का अमूल्य सहयोग और सक्रिय भागीदारी रही। जनप्रतिनिधियों ने खुद झाड़ू व फावड़ा थामकर तालाब घाट व मैदान परिसर की सफाई कर जन-भागीदारी की एक बेहतरीन मिसाल पेश की थी।

आज मंडी कॉम्प्लेक्स और विश्राम निरीक्षण गृह के सामने चली सफाई

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज नगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार चौहान के नेतृत्व में मंडी व्यावसायिक और प्रशासनिक आवाजाही वाले मार्ग यानी मंडी कॉम्प्लेक्स एवं विश्राम निरीक्षण गृह (विश्राम गृह), आम रास्ता के सामने सघन सफाई अभियान चलाया गया। यहाँ सड़कों के किनारे और परिसरों में उगी घास, अनचाही झाड़ियों तथा प्लास्टिक कचरे का पूरी तरह से सफाया किया गया।

सीएमओ ने खुद संभाली कमान, टीम ने दिया साथ

आज के इस अभियान में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (CMO) अशोक कुमार चौहान ने खुद मैदानी स्तर पर मोर्चा संभाला। उन्होंने हाथ में झाड़ू फावड़ा लेकर श्रमदान किया, जिसे देखकर वहां मौजूद टीम और नागरिकों का उत्साह बढ़ गया। इस पूरे अभियान में नगर पंचायत की सजग टीम से दीनू–साहू, उज्जवल निषाद, चिरंजीव बम्बोडे, जय नारायण साहू, रेणुका दुबे, सरस्वती सोनी, नाजमा खान, राजू साहू सहित सभी निकाय कर्मचारी और स्वच्छता दीदियां पूरी तन्मयता के साथ जुटी रहीं।

सीएमओ ने की कचरा मुक्त मगरलोड बनाने की सामूहिक अपील

सफाई कार्य के पश्चात सीएमओ अशोक कुमार चौहान ने आम जनता व स्थानीय व्यापारियों से अपील की कि विश्राम गृह, मंडी कॉम्प्लेक्स, रामलीला मैदान और देव तालाब सहित नगर की सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल हमारे नगर की पहचान हैं। इन्हें साफ और सुंदर बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से सूखा व गीला कचरा हमेशा अलग-अलग रखने और निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने का आग्रह किया और इस महाअभियान में सहयोग की अपील किया

उन्होंने नगर के मुख्य चौक में सुबह लग रहे धुआँ युक्त एवं घरेलू गैस की उपयोग करने वाले ठेले वालों को हिदायत देते हुए आम रास्ता में ठेले हटाने एवं आवागमन बाधित से मुक्त करने रामलीला मैदान के सामने ठेला चौपाटी पोहा सेंटर लगाने की समझाइस दी गई है जिससे नगर पंचायत मगरलोड स्वच्छ एवं पूर्ण बाधा रहित सुचारू रूप से आवागमन हो

ठेले वाले की नही मानने पर तहसीलदार, पुलिस टीम के साथ कारवाही करने की बात कही। सुबह से ही ठेले वालों के कारण आवागमन बाधित हो रहा है जिससे रोड में लड़ाई झगड़ा की नौबत लगातार आ रही है खाद्य विभाग भी घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे होटल एवं ठेला व्यवसाई मनमानी कर है 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें