शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मतदाता जागरूकता हेतु विशेष शिविर का आयोजन

SHARE:

शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में मतदाता जागरूकता हेतु विशेष शिविर का आयोजन

 धमतरी/मगरलोड – यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय, मगरलोड में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर के मार्गदर्शन में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 15 /10 /2026 को किया गया।उक्त शिविर का संचालन ELC नोडल डॉ. यशोदा साहू के नेतृत्व में स्वीप कैंपस एम्बेसडर युवराज सोनी, सिलोचना साहू एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया।शिविर में महाविद्यालय के पात्र छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म-6 भरने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं का मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाकर पंजीयन कराया गया तथा उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य ओजेश्वर खुमेश्वर, किरण, डूमेश्वरी हिना विनीस, त्रिभुवन, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त शिविर का संचालन नोडल डॉ यशोदा साहू अनीता साहू सुशीला साहू सुषमा के द्वारा किया गया l

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें