मगरलोड जनपद क्षेत्र में विकास की नई उड़ान, मगरलोड जनपद की 65 पंचायतों में 22.52 करोड़ के 510 विकास कार्यों को मिली मंजूरी – विरेन्द्र साहू

SHARE:

 

मगरलोड जनपद क्षेत्र में विकास की नई उड़ान, मगरलोड जनपद की 65 पंचायतों में 22.52 करोड़ के 510 विकास कार्यों को मिली मंजूरी – विरेन्द्र साहू

प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री साय के सुशासन में गांवों की बदल रही तस्वीर, जल संरक्षण से लेकर ग्रामीण अधोसंरचना तक होंगे ऐतिहासिक कार्य 

टोमन लाल सिन्हा

मगरलोड (धमतरी) – ग्रामीण अंचलों को आत्मनिर्भर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जनपद पंचायत मगरलोड ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में VB-G RAM G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना के तहत मगरलोड क्षेत्र की सभी 65 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की झड़ी लग गई है।

जनपद पंचायत मगरलोड में इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 22 करोड़ 52 लाख 72 हजार रुपये (अभिसरण राशि सहित कुल 23 करोड़ 31 लाख 18 हजार रुपये) की लागत से 510 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिनमें से अधिकांश कार्य धरातल पर तेजी से प्रगति पर हैं।

जल संरक्षण से लेकर ग्रामीण अधोसंरचना तक का होगा कायाकल्प

इन स्वीकृत कार्यों से न केवल गांवों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर रोजगार और आजीविका के अवसर भी प्राप्त होंगे। प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:

• जल संरक्षण एवं सिंचाई: 102 तालाबों का गहरीकरण व पचरी निर्माण, सिंचाई नहर व माइनर निर्माण, नाला सफाई और जल स्रोतों में 52 सैंड फिल्टर निर्माण।

• ग्रामीण संपर्क एवं स्वच्छता: 74 कच्ची नाली निर्माण, 38 मुरमीकरण सड़कें, 69 सोखता गड्ढे और वृक्षारोपण।

• सामुदायिक एवं शैक्षणिक भवन: 13 आंगनबाड़ी भवन, 69 बालिका परिवेशक निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन और मुक्तिधाम शेड निर्माण।

 इस उपलब्धि पर जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र साहू कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर और सुविधायुक्त बनेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

जनपद अध्यक्ष साहू ने आगे कहा, की “हमारी सरकार केवल घोषणाओं की नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम देने वाली सरकार है। जनपद की 65 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बेहतर समन्वय से हर गांव की जरूरत के मुताबिक काम हो रहा है। हमारा एक ही संकल्प है — अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और विकसित मगरलोड, विकसित छत्तीसगढ़ व विकसित भारत का निर्माण करना।”

trfgcvkj.blkjhgfd
3
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें