दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम, एक आरोपी सलाखों के पीछे

SHARE:

दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम, एक आरोपी सलाखों के पीछे

• मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

• ग्रामीणों और परिजनों की घेराबंदी देख बाइक छोड़कर भागा मुख्य आरोपी, तलाश जारी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी (ब्यूरो) – जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दिनदहाड़े युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़, मारपीट और अपहरण का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जबकि फरार मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेन्हाभाठा निवासी युवती 23 नवंबर की सुबह अपने होटल में सामान छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान मेघा क्रिकेट मैदान के पास मुख्य आरोपी मनमोहन साहू और उसके साथी पुष्पेन्द्र यादव ने बाइक से उसका पीछा शुरू किया। ग्राम सेन्हाभाठा प्राथमिक शाला के पास आरोपियों ने स्कूटी के सामने बाइक अड़ाकर युवती को रोक लिया।

आरोपियों ने युवती से बदसलूकी व अश्लील हरकत करते हुए उसे जबरन उठाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती का मुंह दबा दिया और दांत से उसके गाल पर काटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को ग्राम परसवानी, भोथीडीह व राजिम के रास्ते बोरसी पुरैना मोड़ की ओर ले जा रहे थे। इसी बीच बोरसी पुरैना मोड़ के पास युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी, जिसे देख मुख्य आरोपी मनमोहन साहू बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

आरोपी को भेजा गया जेल

पीड़िता की रिपोर्ट पर मगरलोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 74, 140(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेही आरोपी ग्राम गिरौद निवासी पुष्पेन्द्र यादव (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक (CG 04 PR 3899) जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 7 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
3
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें