धमतरी पुलिस के ‘ऑपरेशन निश्चय’ को बड़ी सफलता, 8 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी पुलिस के ‘ऑपरेशन निश्चय’ को बड़ी सफलता, 8 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

 कुरुद पुलिस की बड़ी कार्यवाही कार, मोबाइल समेत करीब 4.98 लाख का सामान जब्त, आरोपी को भेजा गया जेल

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कुरुद पुलिस ने नारी-कुरुद रोड पर घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त सफेद कार और मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत 4.98 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर भरदा चौक के पास घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे तगड़ी नाकेबंदी की। इस दौरान संदेही कार को रोककर जब उसकी सघन तलाशी ली गई, तो कार के भीतर से 8 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को हिरासत में लेकर कार और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया।

गोबरा का रहने वाला है आरोपी

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान रामनाथ अंसारी (46 वर्ष), पिता नारायण अंसारी, निवासी गोबरा (थाना कुरुद, जिला धमतरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 336/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जब्त सामग्री का विवरण कुल कीमत 4,98,000

• अवैध गांजा 08 किलोग्राम अनुमानित कीमत 80,000 ,• कार परिवहन में प्रयुक्त) 01 नग अनुमानित कीमत 4,00,000, • मोबाइल फोन 01 नग अनुमानित कीमत 18,000

एसपी की अपील नशामुक्त समाज के लिए पुलिस का दें साथ

इस शानदार कामयाबी पर धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने साफ किया है कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत नशा कारोबारियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें