मगरलोड के सोसाइटी परिसर में चार दिवसीय भव्य “चैतन्य देवी झांकी” का प्रदर्शन 12 से 15 अक्टूबर तक

SHARE:

मगरलोड के सोसाइटी परिसर में चार दिवसीय भव्य “चैतन्य देवी झांकी” का प्रदर्शन 12 से 15 अक्टूबर तक

प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आप मां दुर्गा के अष्ट शक्ति स्वरूप का दिव्य दर्शन कर पायेंगे

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मगरलोड के सौजन्य से इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत मगरलोड के सोसाइटी परिसर में चार दिवसीय भव्य “चैतन्य देवी झांकी” का प्रदर्शन 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित होने जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आप मां दुर्गा के अष्ट शक्ति स्वरूप का दिव्य दर्शन कर पायेंगे। साथ ही लाइट एवं साउंड का अति सुंदर समायोजन देखने को मिलेगा ।  ब्रह्माकुमारीज की बाल ब्रह्मचारिणी बहनों को यहां आप देख पाएंगे की चैतन्य देवियों के रूप में जो अपनी तपस्या एवं योग साधना के बल पर बिना पलक झपकाए मंदिरों में स्थापित देवी मूर्ति की तरह कैसे स्थित रहते हैं । साथ ही मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की महिमा भी आपको बताए जाएंगे । अतः ब्रह्माकुमारीज मगरलोड की ओर से आप समस्त नगरवासी, क्षेत्रवासियों को भाव भरा आमंत्रण दिया जा रहा है कि आप अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर उक्त दिव्य एवं आध्यात्मिक चैतन्य देवी झांकी का दर्शन लाभ जरूर प्राप्त करें ।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें