पीजी कॉलेज मैदान के पास कार में हेरोइन बेचता धमतरी का आशुतोष गिरफ्तार, 4.52 लाख का मशरूका जब्त

SHARE:

पीजी कॉलेज मैदान के पास कार में हेरोइन बेचता धमतरी का आशुतोष गिरफ्तार, 4.52 लाख का मशरूका जब्त

धमतरी पुलिस के ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी भेजा गया जेल
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जोधापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान के पास कार में हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते हुए एक शातिर युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ, कार और मोबाइल सहित कुल 4.52 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
थाना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी कॉलेज मैदान के पास एक व्यक्ति अपनी कार में नशीला पदार्थ रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है और उसकी अवैध बिक्री में लिप्त है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध को दबोच लिया।
चिट्टा, कार और मोबाइल बरामद
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशुतोष उर्फ आशु (पिता मनसुखलाल तिवारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी आमातालाब, इंडोर स्टेडियम के पास, धमतरी) बताया। गवाहों की मौजूदगी में जब आरोपी और उसकी कार की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 01 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थ (कीमत लगभग 10,000 रुपये) के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये) और 02 नग मोबाइल फोन (कीमत लगभग 42,000  रुपये) को विधिवत जब्त कर लिया है।
भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
कोतवाली पुलिस ने आरोपी आशुतोष उर्फ आशु के खिलाफ अपराध क्रमांक 263/26 के तहत धारा 21(ए) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
एसपी की अपील: नशामुक्त समाज के लिए बढ़ाएं हाथ
धमतरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि आसपास मादक पदार्थों की बिक्री या नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित कर नशामुक्त और सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग करें।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें