राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का डंका, सिहावा विधायक प्रतिनिधि रवि निर्वाण सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने तैराकी में रचा इतिहास

SHARE:

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का डंका: सिहावा विधायक प्रतिनिधि रवि निर्वाण सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने तैराकी में रचा इतिहास

• सास, साले और दामाद की तिकड़ी ने कोयंबटूर नेशनल चैंपियनशिप में बढ़ाया राज्य का मान

• पूर्व जनपद सदस्य व वर्तमान विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण ने तैराकी में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

• विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने दी बधाई, कहा- जनसेवा के साथ खेल में भी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – तमिलनाडु के कोयंबटूर (नेहरू स्टेडियम) में आयोजित 5वीं नेशनल वेटर्न स्पोर्ट्स एवं गेम्स चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के धमतरी और महासमुंद जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मगरलोड के पूर्व जनपद सदस्य व वर्तमान में सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम के विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण सहित उनके पूरे ससुराल परिवार (सास व साले) ने तैराकी (Swimming) स्पर्धा में अपनी सफलता का परचम लहराया है।

विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण ने देश भर में पाया दूसरा स्थान

मगरलोड जनपद क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधि व सजग राजनेता रवि कुमार निर्वाण ने राजनीति के साथ खेल के मैदान में भी अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैराकी स्पर्धा में देश भर के दिग्गजों को कड़ी शिकस्त देते हुए दूसरा (2nd) स्थान प्राप्त किया है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने के साथ-साथ खेल जगत में इस बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि से पूरे मगरलोड और धमतरी जिले में हर्ष का माहौल है।

75 वर्षीय सास प्रेमलता और साले राकेश निषाद ने बागबाहरा छत्तीसगढ़ ने किया कमाल

रवि कुमार निर्वाण के साथ इस प्रतियोगिता में उनकी सास, बागबाहरा (महासमुंद) की रहने वाली 75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रेमलता निषाद ने भी उम्र की बाधाओं को पार करते हुए 75 वर्ष आयु वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में दो रजत पदक (Silver Medals) अपने नाम किए। वहीं उनके साले साहब राकेश निषाद (45 वर्ष आयु वर्ग) ने पानी में अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए 50 मीटर बटरफ्लाई में एक स्वर्ण (Gold), 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में एक रजत (Silver) और दो अन्य स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक (Bronze Medals) जीतकर कुल 4 मेडल प्रदेश की झोली में डाले।

विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने जताया गौरव

सिहावा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम जी ने अपने विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण और उनके पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक जीत पर फोन कर विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। विधायक महोदया ने अपने संदेश में कहा— “यह हमारे पूरे सिहावा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है। रवि निर्वाण जी ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो व्यक्ति जनसेवा के व्यस्त दायित्वों के बीच भी खेल और फिटनेस के क्षेत्र में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। पूरे परिवार की यह एकजुट सफलता युवाओं और समाज के लिए एक अद्भुत मिसाल है।”

इस बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सभी दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्तागण, खेलप्रेमियों और प्रबुद्ध जनों ने रवि कुमार निर्वाण और बागबाहरा के निषाद परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें