सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा धमतरी में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त पहल, हेलमेट जागरूकता रैली को एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी

SHARE:

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा धमतरी में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त पहल, हेलमेट जागरूकता रैली को एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी

दुर्घटनामुक्त धमतरी का संकल्प: रूद्री चौक से निकली सड़क सुरक्षा रैली, हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश

“हेलमेट चालान से बचने नहीं, जीवन बचाने के लिए पहनें”: एसपी श्रीमती भावना पांडेय की नागरिकों से अपील, नशे में वाहन न चलाने एवं तेज रफ्तार से बचने की दी समझाइश*

“सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने धमतरी पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त पहल“

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित वाहन चालन की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आज रूद्री चौक, धमतरी से “सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया।

 रैली को पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने कहा -हेलमेट जीवन की सुरक्षा का कवच*

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है और सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना के समय जीवन की रक्षा करने वाला सुरक्षा कवच है।

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से स्वयं हेलमेट पहनने तथा पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही युवाओं से तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करने का आग्रह किया।

एसपी धमतरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर धमतरी को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

▪️*रैली के माध्यम से दिया गया सुरक्षित यातायात का संदेश*

रूद्री चौक से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में तख्तियों, नारों और लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

▪️रैली के दौरान प्रमुख रूप से निम्न संदेश दिए गए –

▪️ हेलमेट अनिवार्य: दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाला व्यक्ति निर्धारित मानकों के अनुरूप हेलमेट पहनें।

▪️ नशे में वाहन चलाने से बचें नशे की हालत में वाहन चलाकर स्वयं एवं दूसरों का जीवन खतरे में न डालें।

▪️ तेज रफ्तार पर नियंत्रण: निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।

▪️ यातायात संकेतों का पालन: ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतों एवं यातायात नियमों का सम्मान करें।

▪️ व्यवस्थित पार्किंग: वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि यातायात बाधित न हो और राहगीरों को परेशानी न हो।

रैली के माध्यम से “सुरक्षित सड़क – सुरक्षित समाज” एवं “आपकी जागरूकता, किसी की जिंदगी बचा सकती है” जैसे संदेशों के जरिए नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।

*सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त धमतरी बनाने का सामूहिक संकल्प*

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने यातायात नियमों का स्वयं पालन करने, दूसरों को भी जागरूक करने तथा धमतरी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एसडीएम श्रीमती कल्पना ध्रुव, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक  खेमराज साहू, यातायात पुलिस स्टाफ तथा रेडक्रॉस सोसायटी से शिवा प्रधान, सत्येन्द्र शर्मा,  खिलेश्वर साहू, पोषण सिन्हा, महेश साहू, राजेंद्र चंद्राकर, श्रीमती मोहनी साहू, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती रितु प्रधान, श्रीमती मंजू टेमरे, श्रीमती भावना मरकाम, श्रीमती देवश्री जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें और जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखें।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें