शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में कल सजेगा ऐतिहासिक मेला,भारत माता प्रतिमा का अनावरण और ‘ग्रेट एलुमनी मीट स्मृति परिसर’ का होगा भव्य लोकार्पण

SHARE:

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में कल सजेगा ऐतिहासिक मेला,भारत माता प्रतिमा का अनावरण और ‘ग्रेट एलुमनी मीट स्मृति परिसर’ का होगा भव्य लोकार्पण

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड कल एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। शरद पूर्णिमा के पावन और गरिमामयी अवसर पर, 25 अक्टूबर (रविवार) को विद्यालय परिसर में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया है। इस गौरवशाली कार्यक्रम में जहाँ एक ओर “भारत माता की भव्य प्रतिमा का अनावरण” होगा, वहीं दूसरी ओर पूर्व छात्रों के अभूतपूर्व योगदान से तैयार “ग्रेट एलुमनी मीट स्मृति परिसर” एवं “एन.आई.आई.टी. भवन” का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।

वरिष्ठ समाजसेवी जुगलकिशोर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

इस ऐतिहासिक महोत्सव के मुख्य अतिथि क्षेत्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी जुगलकिशोर अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन विकास समिति (SMDC) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विद्यार्थी प्रतिनिधि  मंशाराम साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष   वीरेंद्र कुमार साहू और नगर पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष श्रीमती लिलेश सुरेश साहू मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

‘साथी हाथ बढ़ाना’ थीम ने रची नई इबारत, जनसहयोग से खड़े हुए दो कॉम्प्लेक्स

विद्यालय के व्याख्याता  ए. आर. साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष 26 अक्टूबर 2025 को स्कूल की स्थापना (वर्ष 1965 से 2025) के उपलक्ष्य में ‘साथी हाथ बढ़ाना’ थीम पर एक ऐतिहासिक पूर्व छात्र महा-सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस मिलन समारोह में बरसों बाद लौटे पुराने शिक्षकों और पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी मातृभूमि और शाला के प्रति कृतज्ञता जताते हुए दिल खोलकर नगद राशि और आवश्यक सामग्रियां दान की थीं। इसी जनसहयोग की राशि का सदुपयोग करते हुए विद्यालय विकास के तहत दो शानदार कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है, जिसे ‘ग्रेट एलुमनी मीट स्मृति परिसर’ का नाम देकर कल जनता और विद्यार्थियों को समर्पित किया जा रहा है।

वरिष्ठ जनों और पूर्व छात्रों का लगेगा मेला

इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए वर्ष 1988 बैच के पूर्व छात्र और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक जैसे शांतनु पैकरा, राजेश अग्रवाल, श्रीमती वंदना राजेश्वर साहू, प्रदीप कुमार साहू, राजेंद्र दीवान, तुमनचंद साहू, राजेश चक्रधारी, कमलेश मार्कंडे (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति), देवानंद गौतम (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) सहित स्कूल के प्राचार्य श्री हेमंत कुमार दृढ़ाकर, प्रधानपाठक  वीरेंद्र कुमार साहू, पत्रकार टी. एल. सिन्हा और क्षेत्र के समस्त पार्षद विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

चलो लौट चलें यादों के उस आँगन में: प्राचार्य की अपील

“साथ थे, साथ हैं, साथ रहेंगे…” के मूल मंत्र को दोहराते हुए स्कूल के प्राचार्य, प्रधानपाठक और विकास समिति ने संस्था की शुरुआत से लेकर अब तक पढ़ चुके समस्त पूर्व विद्यार्थियों, सेवा-निवृत्त व वर्तमान शिक्षकों और क्षेत्र के नागरिकों से भावुक अपील की है कि वे कल पूर्वाह्न 11 बजे स्कूल परिसर में पहुँचकर इस ऐतिहासिक मेले का हिस्सा बनें और इस उत्सव को सफल बनाएं।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें